Shadashtak Yog 2024: देशभर में 31 अक्टूबर 2024 को खुशियों के प्रतीक दिवाली का पर्व मनाया जाएगा, जिससे दो दिन पहले 29 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर के साथ-साथ धन्वंतरि जी की पूजा करना शुभ माना जाता है। धनतेरस का दिन ज्योतिष गणना के अनुसार बेहद खास है, क्योंकि इस दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है।
20 अक्टूबर 2024 को ग्रहों के सेनापति मंगल ने नीच राशि कर्क में गोचर कर लिया है, जबकि कर्मफल दाता शनि इस समय कुंभ राशि में मौजूद हैं। धनतेरस के दिन मंगल और शनि की एक दूसरे पर दृष्टि पड़ने से षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। चलिए जानते हैं दिवाली से पहले धनतेरस पर बनने वाले षडाष्टक योग से किन-किन राशियों के जातकों को लाभ होगा।
मेष राशि
षडाष्टक योग का निर्माण होना मेष राशि के लोगों के लिए अच्छा रहा है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छा-खासा बोनस मिलेगा, जिससे दिवाली का मजा दोगुना हो जाएगा। धनतेरस पर माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से कारोबारियों के काम में इजाफा होगा। साथ ही मुनाफा बढ़ने के भी प्रबल योग बन रहे हैं। जो लोग खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए ये समय सही है। जल्द ही आपका सपना पूरा हो सकता है।
तुला राशि
मेष राशि के जातकों के अलावा तुला राशि के लोगों के लिए भी षडाष्टक योग का निर्माण होना शुभ रहेगा। आमदनी में इजाफा होने से जॉब कर रहे जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। इसके अलावा बॉस आपके काम की तारीफ भी कर सकते हैं। जिन लोगों का पैसा लंबे समय से किसी के पास अटका हुआ है, जल्द ही उन्हें वो पैसे वापस मिल सकते हैं। शादीशुदा कपल के बीच चल रहा विवाद खत्म होगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
कुंभ राशि
साल 2024 की दिवाली कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छी रहेगी। आमदनी में वृद्धि होने से नौकरीपेशा जातकों का मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार के विस्तार के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी, जिससे जल्द बड़ा मुनाफा होगा। नया काम शुरू करने का फैसला इस समय कुंभ राशि के लोगों के लिए सही रहेगा। दुकानदारों को अटके हुए पैसे वापस मिल जाएंगे, जिससे बहुत बड़ी टेंशन कम होगी। दिवाली के दौरान शादीशुदा कपल के जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2024: दिवाली से पहले इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! शुक्र ने किया गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines