Shani Maha Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वर्ष 2024 का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने जा रहा है, लेकिन सूर्य ग्रहण से पहले शनि देव अपना नक्षत्र परिवर्तन कर चुके हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, शनि और सूर्य एक दूसरे के प्रति शत्रुता का भाव रखते हैं। बता दें कि सूर्य ग्रहण के दो दिन पहले शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए कष्टदायी रहेगा। शनि देव 6 अप्रैल दिन शनिवार शाम 3 बजकर 55 मिनट पर अपना नक्षत्र परिवर्तन कर चुके हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन-किन राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
वृषभ राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, शनि देव के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने से वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। जिससे मन परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन अव्यवस्थित रहेगा। पैतृक संपत्ति से धन की हानि हो सकती है। मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है।
कर्क राशि
माना जा रहा है कि कर्क राशि वाले लोगों के लिए शनि देव का गोचर कुछ मामलों में ठीक नहीं रहेगा। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको धन हानि की स्थिति बन सकती है। जो लोग नया कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं वे इस दौरान कारोबार की शुरुआत न करें। दोस्तों से धोखा मिल सकता है। किसी पर भरोसा करने से पहले एक बार जरूर सोच-विचार करें।
वृश्चिक राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए शनि देव का पूर्व भाद्रपद में नक्षत्र परिवर्तन शुभ नहीं रहेगा। इस दौरान किसी अपनों से मन मुटाव की स्थिति बन सकती है। जिससे रिश्तों में खटास आ सकती है। वाणी में कठोरता बनी रहेगी। इसलिए किसी से बात करने से पहले अपनी वाणी पर संयम रखें।
यह भी पढ़ें- आज मां लक्ष्मी 5 राशियों पर रहेंगी मेहरबान
यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण के अगले दिन बुध देव बनाएंगे नीचभंग राजयोग, इन 3 राशि के लोग काटेंगे मौज
यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण के बाद होगा मंगल का महागोचर, इन 2 राशियों के लिए सोने पर सुहागा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
1 day agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
4 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
7 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines