---विज्ञापन---

ज्योतिष

Shani ki Ulti Chaal: सुख-समृद्धि से हरा-भरा रहेगा इन 3 राशियों का जीवन, सावन में शनि रहेंगे वक्री

Shani ki Ulti Chaal: द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 जुलाई 2025 से शनि वक्री होकर 28 नवंबर तक उल्टी चाल में रहेंगे। इस विशेष संयोग में सावन महीने में शिव कृपा से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, इन राशियों को सुख, शांति और समृद्धि का लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

Shani ki Ulti Chaal: द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में शनि देव 13 जुलाई को सुबह 9:36 बजे वक्री हो जाएंगे और करीब 138 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे। इसके बाद 28 नवंबर 2025 को सुबह 9:20 बजे शनि फिर से सीधी चाल में आ जाएंगे। खास बात ये है कि शनि के वक्री होने से ठीक दो दिन पहले ही भगवान शिव का प्रिय माह सावन शुरू हो रहा है। ऐसे शुभ समय में जब शनि उल्टी चाल चलेंगे, तब भी भगवान शिव की कृपा से कुछ राशियों पर इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, शनि ग्रह के वक्री रहने की इस अवधि में 3 राशियों की किस्मत चमकने की प्रबल संभावना है। इन राशियों के जातकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होगा। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vidur Niti: केवल गहरी दोस्ती और संबंध ही नहीं लव लाइफ भी बर्बाद कर देती हैं ये 3 आदतें, आज ही छोड़ें

वृषभ राशि

इस समय वक्री शनि आपके भाग्य भाव को बल प्रदान कर रहे हैं, जिससे आपके प्रयासों में तेजी आएगी और सफलता मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपके लिए पदोन्नति या किसी नई जिम्मेदारी का योग बन रहा है, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो धन पहले रुका हुआ था, उसकी प्राप्ति हो सकती है या फिर कोई नया निवेश अच्छा लाभ देगा। पारिवारिक जीवन में भी सामंजस्य बढ़ेगा, खासतौर पर पितृपक्ष से सहयोग और आशीर्वाद मिलने के संकेत हैं। साथ ही धार्मिक यात्राएं करने या विशेष रूप से शिव मंदिरों में दर्शन का योग भी बन सकता है, जिससे मन को शांति मिलेगी।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

शनि इस समय आपकी कुंडली के अष्टम भाव में वक्री होंगे, जिसे आमतौर पर चुनौतीपूर्ण माना जाता है, लेकिन सावन में शिव कृपा के कारण यह समय रूपांतरकारी सिद्ध हो सकता है। पुराने समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलने के आसार हैं। मानसिक रूप से भी आप अधिक मजबूत महसूस करेंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय खास रहेगा, क्योंकि उनकी एकाग्रता बढ़ेगी और परिणामों में सुधार देखने को मिलेगा। पार्टनरशिप में काम करने वालों को अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती है।

धनु राशि

वक्री शनि इस समय आपकी कुंडली के धन और कुटुंब भाव को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे आपके पुराने प्रयास अब फल देने लगेंगे। इनकम के नए स्रोत बन सकते हैं और निवेश से अच्छा लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, और घर में विवाह या किसी शुभ समाचार की सूचना मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से किसी कानूनी या भूमि से जुड़ी समस्या से जूझ रहे थे, तो उसमें अब समाधान मिल सकता है। साथ ही कोई बड़ा सामाजिक या धार्मिक आयोजन होने की संभावना भी बन रही है, जिसमें आपकी भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Feng Shui Tips: घर ले आएं फेंगशुई की ये 5 चीजें, चुंबक की तरह खिंची आएगी धन और खुशहाली

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 26, 2025 03:39 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More

Shyamnandan

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola