Shani ki Ulti Chaal: वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह का वक्री होना शुभ नहीं माना गया है। जुलाई 2024 की शुरुआत से लेकर नवंबर की 15 तारीख तक शनिदेव उल्टी चाल चलेंगे। बता दें कि शनि के वक्री होने से शिक्षा, करियर, व्यवसाय, स्वास्थ्य, दांपत्य जीवन और लव लाइफ आदि समेत जीवन के अनेक पहलुओं पर बेहद नकारात्मक असर पड़ने की संभावना रहती है। ज्योतिशास्त्रियों के अनुसार, शनिदेव कुंभ राशि में कुल 139 दिनों के लिए वक्री हुए हैं, जिसका 3 राशियों के जातकों के काम-धंधे, व्यापार और धन समेत सेहत पर नेगेटिव प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या बदलाव आएंगे?
वक्री शनि का व्यापार और सेहत पर असर
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए वक्री शनि प्रतिकूल सिद्ध हो सकते हैं। कारोबार में हर निर्णय सोच-विचार कर लेने की आवश्यकता है। गलत फैसले लेने से धन हानि हो सकती है। लेनदेन में विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। किसी को कर्ज देने से बचें, वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। साझीदार से सतर्क रहने की आवश्यकता है, विवाद हो सकता है। धन की आमद घटने एक योग हैं। कर्मचारियों को वेतन देने में परेशानी हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ने के योग हैं, डिप्रेशन भी हो सकता है। नींद न आने समस्या स्थायी हो सकती है। समय रहते इसका उपचार करवाएं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए वक्री शनि काफी अलाभकारी साबित हो सकते हैं। व्यापारियों को टैक्स संबंधी मामलों में पेनाल्टी लग सकती है या कानूनी परेशानी भी हो सकती है। सेल्स से जुड़े मामलों में गलती होने से गंभीर धन हानि के योग हैं। कारोबारी यात्राओं पर अधिक खर्च होने के बावजूद कोई खास फायदा नहीं होने की संभावना है। कोइ बड़ी डील कैंसिल हो सकती है। लाभ के मार्जिन में गंभीर गिरावट आ सकती है। योग्य और अनुभवी कर्मचारियों के काम छोड़ने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चिंता और तनाव से अनेक स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती हैं। कोई गंभीर बीमारी, संक्रमण और मांसपेशियों में दर्द जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शनि की उल्टी चाल से व्यापार और सेहत संबंधी कई गंभीर बाधाएं आ सकती है। यदि कोई बड़ी कारोबारी डील करने जा रहे हैं, तो यह उचित समय नहीं है, हानि हो सकती है। पार्टनरशिप के बिजनेस में साझीदारों से अलगाव हो सकता है। इसका नेगेटिव असर स्टाफ और काम दोनों पर पड़ेगा। लाभ का मार्जिन घटने से कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में विशेष रूप से सचेत रहने की आवश्यकता है। मानसिक तनाव, चिंता और अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कोई पुरानी बीमारी फिर से शुरू होने से स्थिति विकट होने के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें: इन 7 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, वैभव के दाता शुक्र जुलाई में 2 बार बदलेंगे अपनी चाल
ये भी पढ़ें: इन 5 उपायों से दूर होगा कुंडली का बुध दोष, जल्द पूरे होंगे बुध-बाधा से रुके और अटके काम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
17 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines