Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य देव 29 से 30 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं यानी हर माह सूर्य का गोचर होता है। ऐसे में प्रत्येक माह मान-सम्मान और सुख-समृद्धि के कारक ग्रह सूर्य की किसी न किसी अन्य ग्रह के साथ युति होती है। वहीं कर्मफल दाता शनि हर ढाई साल में गोचर करते हैं। लेकिन इस बीच नक्षत्र परिवर्तन के कारण उनकी शुभ और अशुभ दृष्टि किसी न किसी ग्रह पर पड़ती रहती है।
पंचांग के मुताबिक, कन्या संक्रांति के दिन 16 सितंबर 2024 को ग्रहों के राजा सूर्य देव ने कन्या राशि में कदम रखा था। वहीं शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं। जहां पर से शनि की टेढ़ी नजर कन्या राशि में मौजूद सूर्य पर पड़ रही है, जिसके प्रभाव से षडाष्टक योग का निर्माण हुआ है। शास्त्रों में इस योग को खतरनाक बताया गया है, जो साधक को अशुभ फल प्रदान करता है। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जीवन में शनि की सूर्य पर टेढ़ी दृष्टि से समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
वृषभ राशि
शनि की सूर्य पर टेढ़ी दृष्टि से वृषभ राशि के जातकों को संभलकर रहना होगा। इस समय जल्दबाजी में लिए गए निर्णय भविष्य में पछतावे का कारण बन सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों को शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: आश्विन माह में 12 राशियों की धन से भरेगी तिजोरी! पंडित सुरेश पांडेय से जानें दान का महत्व
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को भी इस समय पैसों के मामले में थोड़ा सावधान रहना होगा। उधार देने और लेने दोनों से बचने का प्रयास करें। कारोबारियों को बिजनेस में लगातार हो रहे घाटे के कारण मानसिक तनाव रहेगा, जिसका नकारात्मक असर सेहत पर भी पड़ सकता है। नई दुकान खरीदने का फैसला इस समय वृषभ राशि के जातकों के लिए सही नहीं रहेगा। जिन लोगों ने नया वाहन लिया है, वो धीरे और आराम से गाड़ी व कार चलाएं। नहीं तो दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
मकर राशि
शनि देव की टेढ़ी दृष्टि से मकर राशि के जातकों के जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। करियर से संबंधित कोई भी फैसला युवा वर्ग इस समय जल्दबाजी में न लें। सेहत के लिहाज से भी ये समय सही नहीं है, पुरानी बीमारी का दर्द एक बार फिर परेशान कर सकता है। मकर राशि के जातक नए रिश्तों को लेकर थोड़ा सतर्क रहेंगे, तो अच्छा होगा।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar: 13 अक्टूबर तक 3 राशियों के धन-करियर में होगी बढ़ोतरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines