हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shani ki Chaal: 72 घंटे बाद शनि बदलेंगे चाल, बढ़ेंगी इन 3 राशियों की मुश्किलें; जिंदगी हो सकती है फटेहाल!

Shani ki Chaal: वैदिक ज्योतिष में कर्मफल के स्वामी माने गए न्यायाधीश शनिदेव 3 दिनों बाद अपनी चाल बदलने वाले हैं, जिसका व्यापक और गहरा असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के जिंदगी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Shani ki Chaal: अभी ज्योतिषियों और पंडितों की पैनी नजर कर्मफल के स्वामी शनिदेव पर है, क्योंकि अगले 3 दिनों में वे अपनी चाल बदलने वाले हैं, जिसका देश-दुनिया पर सीधा और गहरा असर होने की उम्मीद है। अभी शनिदेव कुंभ राशि में वक्री हैं और वे चंद घंटों में 139 दिनों तक वक्री रहने के बाद मार्गी में होने वाले हैं। मार्गी का मतलब होता है सीधी चाल चलना। बता दें कि सैटर्न यानी शनि ग्रह 30 जून, 2024 को वक्री हुए थे।

शनि की चाल का राशियों पर असर

शनि ग्रह शुक्रवार 15 नवंबर, 2024 की शाम में लगभग 7 बजकर 51 मार्गी होकर सीधी चाल चलने वाले हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अपने मित्रों और सहयोगियों राशियों के लिए तो मार्गी शनि बेहद शुभ रहने वाले हैं, लेकिन अपने शत्रु और विरोधियों राशियों पर शनि अपना कहर बरसा सकते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक़, शनि 3 राशियों के जातकों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं और उनकी कर्मों के फल के अनुसार उनकी जिंदगी फटेहाल बना सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे व्यक्ति जान लेते हैं लोगों के मन की बात, पैसा कमाने में भी रहते हैं आगे!

विज्ञापन

मिथुन राशि

स्वभाव और मानसिक स्थिति: मिथुन राशि वाले लोग शनि की अशुभ दशा में चिंतित, उदास और अकेलेपन का अनुभव कर सकते हैं। उनमें आत्मविश्वास की कमी हो सकती है और वे निराशावादी हो सकते हैं। धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आय के स्रोत कमजोर हो सकते हैं और धन हानि होने की संभावना रहती है। नौकरी छूटने का भी खतरा है। व्यापार में नुकसान, साझेदारी में विवाद और प्रतिस्पर्धियों से मुश्किलें हो सकती हैं।

दुर्घटना का खतरा है। कानूनी मामलों में उलझने की संभावना बन रही हैं। पार्टनर के साथ मनमुटाव और झगड़े हो सकते हैं। विश्वासघात का डर सता सकता है, जिससे रिश्तों में दरार पड़ सकती है। रोमांटिक संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। शारीरिक संबंधों में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। पाचन संबंधी समस्याएं या पुरानी बीमारियां उभर सकती हैं।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोग शनि की अशुभ दशा में अत्यधिक चिंतित और तनावग्रस्त रह सकते हैं। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि, ऋण और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अस्थिरता से परेशानी हो सकती है। नौकरी में बदलाव, स्थानांतरण या प्रमोशन में देरी हो सकती है। कार्यस्थल पर तनाव और मानसिक परेशानी हो सकती है। व्यापार में रुकावटें, नुकसान और प्रतिस्पर्धियों से मुश्किलें हो सकती हैं। कर्ज लेना पड़ सकता है। संपत्ति संबंधी विवाद हो सकते हैं।

पारिवारिक जीवन में तनाव और माता-पिता के साथ मतभेद हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में अविश्वास और ईर्ष्या की भावना बढ़ सकती है। विवाह में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, तलाक की संभावना भी रह सकती है। विवाह में देरी या बाधाएं आ सकती हैं। रोमांटिक जीवन में ठंडापन आ सकता है। शारीरिक संबंधों में रुचि कम हो सकती है। मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) की स्थिति भी बन सकती है।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि वाले लोग शनि की इस दशा में मानसिक तनाव और चिंता हो सकती है। आय में कमी आ सकती है। निवेश से नुकसान हो सकता है। धन हानि, ऋण और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अस्थिरता, सहकर्मियों के साथ मतभेद और अधिकारियों से परेशानी हो सकती है। व्यापार और उद्योग-धंधों में साझेदारी में विवाद से भारी धन हानि होने की आशंका है।

लव लाइफ और संबंध में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पार्टनर के साथ विश्वास की कमी हो सकती है। विवाह में देरी या बाधाएं आ सकती हैं। पार्टनर के प्रति भावनाओं में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। दोस्तों से धोखा मिल सकता है। नींद की कमी, पाचन संबंधी समस्याएं और त्वचा रोग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मानसिक तनाव और अवसाद की स्थिति भी बन सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे व्यक्ति जान लेते हैं लोगों के मन की बात, पैसा कमाने में भी रहते हैं आगे!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola