---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

शनि त्रयोदशी से बदलेगी 3 राशियों की किस्मत, वक्री शनिदेव को इन उपायों से करें प्रसन्न

Shani ki Chaal: वैदिक ज्योतिष के बेहद प्रभावशाली ग्रह शनिदेव अभी वक्री अवस्था में हैं यानी उल्टी चाल रहे हैं। सावन मास की शनि त्रयोदशी 17 अगस्त, 2024 को पड़ रही है, जो 3 राशियों के लिए बेहद लकी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, किन 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है और वक्री शनि के असर से बचने के लिए क्या उपाय करें?

---विज्ञापन---

Shani ki Chaal: कर्मफल के स्वामी और न्याय के देवता शनि अभी उल्टी चाल चल रहे हैं, जिसका देश-दुनिया, प्रकृति, मौसम और सभी राशियों पर व्यापक असर हो रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब शनि वक्री होते हैं, तो उनकी शक्ति बढ़ जाती है, लेकिन उनके फल देने की क्षमता अनिश्चित रहती है। यही कारण है कि जीवन पर वक्री शनि का असर बढ़िया नहीं माना जाता है। बता दें, शानिदेव 30 जून, 2024 को वक्री हुए थे और 139 दिनों तक वक्री रहने के बाद 15 नवंबर को मार्गी होंगे यानी सीधी चाल चलेंगे।

बड़े-बुजुर्गों और पंडितों का कहना है, कि जब ईश्वर कष्ट देते हैं, तो इसके साथ उससे लड़ने की क्षमता और उपाय भी सामने लाते हैं। भगवान शिव के प्रिय सावन मास के शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत शनिवार 17 अगस्त, 2024 को पड़ रहा है। इसे शनि त्रयोदशी भी कहते हैं, जिसे बेहद शुभ माना गया है। इस दिन से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती हैं। साथ ही कुछ उपायों को करने से जीवन पर से उल्टी चाल चल रहे शनि का असर भी कम हो जाएगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं और क्या उपाय करने से शनि की कृपा प्राप्त होगी?

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

साझेदारी के बिजनेस से लाभ होने की प्रबल संभावना है। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में उल्लेखनीय प्रगति होने की संभावना है। आपके नए मित्र बन सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।, धन लाभ के योग बन रहे हैं। कारोबारी यात्राओं से लाभ होगा। सरकारी नौकरीपेशा जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में संबंध में सुधार होगा। लव लाइफ में पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे।

तुला राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत होने योग बन रहे हैं। धन की आमद के नए स्रोत खुल सकते हैं। स्टूडेंट्स जातकों के व्यक्तित्व (पर्सनालिटी) में निखार आएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिसका असर हर काम पर पड़ेगा। आपमें लीडरशिप क्वालिटी बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े जातकों की प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। व्यवसायिक यात्राएं सफल रहेंगी, आपको नए डील प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा जातकों के काम की सराहना होगी। आपका अनकूल जगह पर ट्रांसफर हो सकता है।

---विज्ञापन---

मीन राशि

स्टूडेंट्स जातकों को ज्ञान प्राप्ति के नए अवसर मिलेंगे। आप अपनी प्रतिभा से अपनी टीचर को प्रसन्न करने में सफल होंगे। आपके नेतृत्व गुणों में निखार आएगा। कलात्मक और सौंदर्य प्रसाधन वस्तु से जुड़े क्षेत्रों में व्यापार करने वाले जातकों को विशेष लाभ होने की उम्मीद है। कारोबारियों को व्यापार के विस्तार में सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से छुटकारा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में रिलेशनशिप मजबूत होंगे। स्वास्थ्य का साथ बना रहेगा।

करें शनि के ये उपाय

शनिदेव को काले-नीले रंगों वाली वस्तुएं बेहद प्रिय हैं। इसलिए इन रंग वस्तुओं को उन्हें अर्पित करने और जरूरतमंदों को दान देने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनिवार को सरसों तेल, तिल, उड़द और लोहा का दान करें। इससे वक्री शनि और साढ़ेसाती के असर से मुक्ति मिलती है। काले कुत्ते को तेल-रोटी खिलाने से भी शनि के नकारात्मक असर से मुक्ति मिलती है। घर की आखिरी रोटी को तेल में चुपड़ कर कुत्ते को देने से भी विशेष लाभ होता है। हर शनिवार भिखारियों को खिचड़ी और साग रोटी-साग और फल देने से भी जीवन की शनि बाधा समाप्त होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Temples of India: यहां होती है कुत्तों की पूजा, इस मंदिर में कांतारा करते हैं Puppy का नामकरण

ये भी पढ़ें: दुर्योधन की पत्नी महासुंदरी भानुमती की कहानी, पति की मृत्यु के बाद क्यों किया अर्जुन से विवाह, पढ़ें पूरी कथा

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 25, 2024 01:35 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola