Shani ki Chaal: शनि चलेंगे सीधी चाल, 5 राशियां होंगी मालामाल; मिलेगी अशुभ असर से मुक्ति!

Shani ki Chaal: दिवाली के बाद भगवान शनिदेव मार्गी होने जा रहे हैं। कर्मफल के स्वामी की सीधी चाल से 5 राशियों साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव से छुटकारा को मिल सकता है और उनके धन-दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Shani-ki-Sidhi-Chaal-1

Shani ki Chaal: धन और समृद्धि के महा-त्योहार दिवाली के बाद शनि देव कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। वे 15 नवंबर को मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे, जिसका देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति सहित सभी राशियों पर व्यापक असर होगा। साथ ही जिन राशियों पर अभी शनि की अशुभ छाया है, जैसे साढ़ेसाती, ढैय्या और अन्य प्रकार के शनि दोष आदि, वे सब शनिदेव की चाल में बदलाव होने से समाप्त होने के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें कि इस समय कुंभ, मकर व मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती और कर्क, वृश्चिक राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनिदेव की सीधी चाल चलने से इन राशियों के जातकों के कष्टों में कमी आएगी। साथ ही, 5 राशियों के जातकों के जीवन में धन-दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

शनि की सीधी चाल का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि वालों को मार्गी शनि के कारण नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आप अपने करियर में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। आमदनी में शानदार वृद्धि होगी। जीवन के रहन-सहन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। यदि आप कारोबारी हैं, तो आपको कई नए व्यापारिक डील मिल सकते हैं। पुराने कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे, जिससे चिंता दूर होगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शनिदेव का मार्गी होगा आर्थिक रूप से अच्छा सिद्ध होने वाला है। आपको अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के काम में स्थिरता आएगी, तरक्की के अवसर मिलने के भी योग बन रहे हैं। खुदरा व्यापार से जुड़े जातकों मुनाफा होगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि

शनिदेव आपको तुला राशि वालों को कड़ी मेहनत का फल देंगे। व्यापारी इस समय नए व्यापारिक सौदे कर सकते हैं। उनका व्यापार बढ़ेगा और मुनाफा होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए कॉन्ट्रैक्ट होने की संभावना है, जो लाभकारी साबित हो सकता है। उद्योग-धंधों में विस्तार होगा। नए प्रोजेक्ट शुरू होने के योग बन रहे हैं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

शनिदेव के सीधी चाल चलने से मकर राशि वालों के पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। आपके रिश्ते मजबूत होंगे, एक ताजगी के साथ मधुरता बढ़ेगी। नई नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। व्यापार के काम में लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। धन जमा करने की प्रवृत्ति विकसित होगी। आमदनी के नए स्रोत विकसित होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी, लेनदेन सुचारू रूप से होगा। स्टूडेंट जातकों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी, परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे।

मीन राशि

राशि मीन राशि वालों को शनि कृपा से आय के अतिरिक्त स्रोत मिल सकते हैं। पुरानी निवेश से भी अच्छा लाभ होगा। यात्रा का योग बन रहा है। नए लोगों से मुलाकात होगी। उद्योग-धंधों में वृद्धि होगी। गाड़ी या संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, बीमारियां दूर होंगी। आप मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे, चिंता कम होगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे, सुख-शांति का माहौल रहेगा। मैरिड लाइफ सुखमय रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ