Shani ke Upay: ज्योतिष में शनि को न्यायकारक ग्रह बताया गया है। यही कारण है कि शनि की दशा लगते ही व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार अच्छा या बुरा फल मिलने लगता है। शनि की दशा, महादशा, साढ़ेसाती या ढैय्या आने पर इसीलिए कई लोग करोड़पति बन जाते हैं, जबकि कई सड़क पर आ जाते हैं।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार शनि के दुष्प्रभावों से बचने के लिए कुछ उपाय किए जाते हैं। यदि ये उपाय शनिवार को किए जाए तो तुरंत लाभ देते हैं। परन्तु शनिवार को एकादशी, प्रदोष, पूर्णिमा या अमावस्या हो तो उस दिन इन उपायों को करने से व्यक्ति का भाग्य पलक झपकते बदल भी सकता है। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: रोजाना सिर्फ एक बार बोलें यह गणेश मंत्र, हर इच्छा होगी पूरी
शनिवार को करें ये काम (Shani ke Upay)
- शनिवार को शनि का तंत्रोक्त मंत्र ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नम: का दस हजार बार जप करें। इससे शनि ग्रह उस व्यक्ति को आजीवन शुभ फल देता है।
- भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रात 9 बजे बाद दूध मिले जल से अभिषेक करते हुए लघु महामृत्युंजय मंत्र ॐ जूं स माम् पालय पालय स: जूं ॐ का जप करें। इससे भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होकर व्यक्ति को समस्त कष्टों से निर्भय कर देते हैं।
- शनिवार या मंगलवार को हनुमानजी की सेवा करें। उनके मंदिर में जाकर उनकी पूजा करें। बंदरों को केले, गुड़-चने आदि खिलाएं। यथासंभव बुजुर्ग भिखारियों तथा कुष्ठरोगियों को भोजन, वस्त्र अथवा दवाएं दान करें।
- किसी विद्वान आचार्य की देखरेख में सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ कराएं। इससे न केवल शनि ग्रह वरन अन्य सभी प्रकार के दुष्ट ग्रह, बुरी शक्तियां और देवी-देवता भी आपके वश में हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: आज कर लेंगे ये उपाय तो पलक झपकते दूर होगी हर मुश्किल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
33 mins agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
18 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines