Shani ke Upay: ज्योतिष में शनि को न्याय करने वाला ग्रह कहा जाता है। कोई भी व्यक्ति अच्छे या बुरे जिस भी तरह के कर्म करता है, उन सभी का फल उसे शनि की दशा लगने पर मिलता है। यदि अच्छे कर्म होते हैं तो शनि की दशा करोड़पति बना देती है। यदि कर्म बुरे होते हैं तो शनि की दशा में व्यक्ति भिखारी भी बन जाता है। इसी कारण शास्त्रों में शनि ग्रह को इतना अधिक महत्व दिया गया है।
वैसे तो भाग्य को अच्छा बनाने के लिए सर्वोत्तम है कि हम अच्छे कर्म करें। फिर भी जो कर्म पहले हो चुके हैं और जो बुरे कर्म जाने-अनजाने में हो जाते हैं, उनका निवारण कर लेना चाहिए। जानिए शनि के ऐसे ही कुछ टोटकों (Shani Ke Upay) के बारे में, जो आपके भाग्य को बदलने की ताकत रखते हैं। इन्हें प्रयोग करने पर आप बुरी से बुरी स्थिति में भी आनंद अनुभव करेंगे। जानिए इन उपायों के बारे में
यह भी पढ़ेंः 2023 Rashifal: 30 वर्षों बाद शनि बदलेगा अपनी चाल, इन 4 राशियों पर पड़ेगा भारी, मिथुन, कर्क, तुला करेंगे मौज
शनि की महादशा लगने पर करें शनि के ये उपाय (Shani ke Upay)
शनिवार के दिन से किसी पुराने बरगद के पेड़ को सींचना शुरू कर दें। साथ ही वहां पर रहने वाले पक्षियों के लिए भी कुछ दाना लेकर जाएं जो उन्हें खिला दें। जिस दिन भी आप ऐसा करने लगेंगे, आपको तुरंत ही आराम मिलने लगेगा। खास तौर पर धन की कमी दूर होगी और नौकरी में आ रही समस्याएं दूर होंगी।
कई बार व्यक्ति इतना अधिक बीमार हो जाता है कि वह लाख उपायों के बाद भी सही नहीं हो पाता है। बहुत संभव है कि उस समय उस पर शनि की साढे साती, ढैय्या या महादशा चल रही हो। ऐसे हालातों में पीड़ित व्यक्ति या उसके निकट संबंधी को तुरंत ही दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करना शुरू कर देना चाहिए। इससे बीमारी का प्रभाव तुरंत ही कम होने लगेगा।
यदि आर्थिक तंगी से जूझ रहे हों और लाख प्रयासों के बाद भी आपके पास पैसा नहीं बच पा रहा है तो शनिवार के दिन सवा किलो आटा और सवा किलो गुड़ मिलाकर शाम के समय उस आटे से रोटियां बनाएं। इन रोटियों को सूर्यास्त के समय किसी दूध देने वाली गाय को खिलादें। इस तरह लगातार 7 शनिवार तक करने से पैसे की तंगी दूर होती हैं और बैंक बैलेंस भी बढ़ने लगता है।
यह भी पढ़ेंः आज कर लें लक्ष्मीजी का 5-मिनट वाला यह उपाय, रातोंरात चमकेगी किस्मत, जागेगा सोया भाग्य
शनि की दशा में कई बार व्यापार में भी समस्या आने लगती है। इस स्थिति में शनिवार की रात को जोत लेकर सुंदर कांड का पाठ करें। ऐसा लगातार 11 शनिवार तक करने से व्यापार में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। और व्यक्ति तरक्की करने लगता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
23 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines