Shani Gochar: वैदिक ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता बताया गया है। शनि का गोचर सदैव ही समस्त राशियों को डराने वाला रहा है। हालांकि जब यह शुभ होता है, तब करोड़पति भी बनाने की ताकत रखता है। हाल ही में 17 जनवरी 2023 को शनि ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था। वर्तमान में शनि अस्त चल रहा है और मार्च में उदय होगा।
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार शनि 29 मार्च 2025 तक कुंभ राशि में ही रहेगा। इसके असर से 3 राशियां सर्वाधिक प्रभावित होंगी। इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का असर रहेगा। ऐसे में इन्हें दूसरी राशियों के मुकाबले ज्यादा कठिनाईयां झेलनी पड़ सकती हैं। जानिए इन राशियों के बारे में
यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर आप भी करें बिल्व पक्ष का यह उपाय, रातोंरात धन के भंडार भर जाएंगे
इन 3 राशियों पर होगा शनि गोचर का प्रभाव (Shani Gochar)
कुंभ राशि
वर्तमान में शनि कुंभ राशि में ही है। यह शनि की मूल राशि मानी जाती है। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों को 2025 तक कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता कम ही मिलेगी। उनके पारिवारिक रिश्तों पर भी इसका असर पड़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी हैं अन्यथा बड़ा नुकसान करवा सकते हैं।
मकर राशि
इस राशि पर शनि की साढ़े साती का अंतिम चरण आरंभ हो चुका है। हालांकि इस समय कम समस्याएं ही होती है फिर भी पैसे के मामले में इन्हें संभल कर रहना चाहिए। स्वास्थ्य नरम रह सकता है, उसका विशेष ध्यान रखें। पैसे के मामले में अतिरिक्त सावधानी रखें।
यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: पूरे देश में हैं 12 ज्योतिर्लिंग, जानिए इनके बारे में
मीन राशि
इस राशि पर शनि की साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। इसके प्रभाव के कारण जातकों को बहुत ज्यादा फिजूलखर्च करना पड़ता है। शनि गोचर के काऱण लाइफ पार्टनर के साथ रिलेशन भी खराब हो सकते हैं। काम जरूरी है लेकिन पार्टनर और परिवार को भी समय दें ताकि वर्क और लाइफ में सही बैलेंस बना सकें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
9 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines