29 मार्च 2025 का दिन ज्योतिष के अनुसार काफी खास रहने वाला है। इस दिन एक बड़ा संयोग बनने जा रहा है। 29 मार्च को शनिवार का दिन है। इसके साथ ही अमावस्या भी पड़ रही है, जिसके चलते सूर्य ग्रहण लग रहा है। शनिवार की रात 11 बजकर 1 मिनट पर शनिदेव मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। वहीं, दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से सूर्यग्रहण शुरू होगा, जो 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगा। इसके चलते ज्योतिष के अनुसार यह काफी बड़ी घटना होगी।
इस महासंयोग का असर सभी 12 राशि वालों पर पड़ेगा। कुछ के लिए तो यह शुभ रहेगा। वहीं, कुछ के लिए यह समस्या पैदा करने वाला साबित होगा। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह महासंयोग शुभ रहने वाला है।
वृश्चिक राशि
जो लोग कला, शिक्षा, शेयर मार्केट या मीडिया से जुड़े हुए हैं, उनके लिए नए अवसर बन सकते हैं। नए लव रिलेशनशिप्स की शुरुआत हो सकती है। संतान की ओर से आपको सुखद समाचार मिल सकता है। इस कारण यह महासंयोग वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों को इस संयोग के कारण नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आपके पास नए बिजनेस आइडिया आ सकते हैं और यात्रा से लाभ मिलेगा। जो भी लोग लेखन आदि के क्षेत्र में हैं, उन्हें प्रॉफिट होने की संभावना है।
कुंभ राशि
शनि इस राशि के स्वामी हैं और इसी से निकलकर मीन में प्रवेश कर रहे हैं। इससे आपकी वित्तीय स्थिति काफी मजबूत होगी। प्रॉपर्टी, इंवेस्टमेंट और जॉब में अचानक लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग विदेश में नौकरी, व्यापार या पढ़ाई की योजना बना रहे हैं, उनको अच्छे परिणाम मिलने के पूरे योग हैं।
इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क
मिथुन राशि
इस समय मिथुन राशि वालों को खूब सतर्क रहना होगा। नौकरी में उतार-चढ़ाव की संभावना है। इस कारण बॉस से टकराव, गलतफहमियां और प्रमोशन में देरी जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। हेल्थ पर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको हार्ट और आंखों की समस्या हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह महासंयोग दिक्कतों से भरा होने वाला है। व्यापारियों को धोखाधड़ी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही शादीशुदा लोगों को झगड़ों से बचने की आवश्यकता है।
मीन राशि
यह ग्रहण और गोचर मीन राशि में ही होने जा रहा है। इसके कारण आपको मानसिक तनाव, स्वास्थ्य समस्याएं और निर्णय लेने में असमंजस का सामना करना पड़ सकता है। पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं और कोई भी बड़ा फैसला न लें। लाइफ पार्टनर के साथ गलतफहमियां हो सकती हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- 9 अप्रैल से बनने लगेंगे इन 4 राशि वालों के काम, शनि के उदय से हो जाएगी बल्ले-बल्ले!
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines