Shani Gochar: इस बार जनवरी माह में सूर्य, शनि, मंगल, सहित कई बड़े ग्रहों का गोचर हुआ है। अब इसी क्रम में एक और अंतिम गोचर 31 जनवरी को होने जा रहा है। इस दिन न्याय के देवता शनि ग्रह कुंभ राशि में अस्त होंगे। इस घटना को शनि का डूबना भी कहा जाता है। शनि के इस गोचर का सभी राशियों पर न्यूनाधिक असर होगा।
ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार सभी नवग्रहों में शनि ग्रह सबसे धीमे चलने वाला ग्रह है। इसे वैदिक ज्योतिष में शीत हवाओं का कारक बताया गया है। ऐसे में शनि का अस्त होना कई प्रमुख घटनाओं का कारण बनेगा। जानिए इस बारे में विस्तार से
यह भी पढ़ेंः 2023 Rashifal: 30 वर्षों बाद शनि बदलेगा अपनी चाल, इन 4 राशियों पर पड़ेगा भारी, मिथुन, कर्क, तुला करेंगे मौज
शनि अस्त होने का मुहूर्त (Shani Gochar Dates)
गणना के अनुसार यह ग्रह 31 जनवरी को अस्त होगा तथा 5 मार्च को उदय होगा। इस दौरान 35 दिनों तक सभी राशियों पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ेगा।
शनि के अस्त होने का समय – 31 जनवरी, 2023 (मंगलवार) को दोपहर 2.46 बजे
शनि के उदय होने का समय – 5 मार्च, 2023 (रविवार) को रात्रि 8.25 बजे
क्या होता है शनि अस्त का प्रभाव
ज्योतिष में इस ग्रह को न्याय, नौकरी, राजयोग आदि का कारक बताया गया है। ऐसे में इन सभी सेक्टर से जुड़े लोगों पर इस खगोलीय घटना का व्यापक प्रभाव पड़ेगा। खासतौर पर स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखने की आवश्यकता है। प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए समय थोड़ा कठिन रहेगा। इस घटना के कारण इन 5 राशियों पर जबरदस्त असर पड़ेगा। जानिए इनके बारे में
यह भी पढ़ेंः आज कर लें लक्ष्मीजी का 5-मिनट वाला यह उपाय, रातोंरात चमकेगी किस्मत, जागेगा सोया भाग्य
मेष (Mesh Rashifal February 2023)
शनि मेष राशि के लिए दसवें घर में अस्त होगा। इसके कारण प्रोफेशनल लाइफ में डिस्टरबेंस आ सकता है। अब तक आपका जीवन जितना स्मूद चल रहा था, अब वैसा नहीं रहेगा। पैसों के लेनदेन को लेकर आप पर कोई गलत इल्जाम लगाया जा सकता है। ग्रह के उदय होने तक किसी भी चीज में पैसा इन्वेस्ट न करें। मैरिड लाइफ भी डिस्टर्ब ही रहेगी। शिवलिंग पर जल से अभिषेक करना आपके लिए उत्तम रहेगा।
अन्य राशियों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
कर्क (Kark Rashifal February 2023)
इस राशि के लिए शनि सातवें घर में अस्त होगा। ऐसे में कर्क राशि वालों को व्यापार और जॉब को लेकर कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप 5 मार्च तक किसी भी तरह का नया काम स्टार्ट नहीं करें। खासतौर पर नया व्यापार तो बिल्कुल भी नहीं करें। प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को बजरंग बली की पूजा करने से आपके सितारे बुलंदी पर पहुंच जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः आज कर लें लक्ष्मीजी का 5-मिनट वाला यह उपाय, रातोंरात चमकेगी किस्मत, जागेगा सोया भाग्य
सिंह (Singh Rashifal February 2023)
इनके लिए शनि छठें घर में अस्त होगा। ऐसे में सिंह राशि के ऐसे सभी जातक जो पहले से किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, अधिक परेशान रहेंगे। बीमारियों के चलते जबरदस्त खर्चा करना पड़ सकता है। पैसों की तंगी से भी जूझना पड़ सकता है। शनिवार का व्रत रखना सिंह राशि की समस्याओं को कम करेगा।
कुंभ (Kumbh Rashifal February 2023)
शनि (Shani Gochar) कुंभ राशि में ही अस्त हो रहा है, ऐसे में कुंभ राशि पर ही इसका सर्वाधिक प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक स्थिति से लेकर पारिवारिक स्थिति तक सभी पर इसका नेगेटिव असर पड़ सकता है। यदि आप नौकरी छोड़ने की सोच रहे हैं तो अभी कुछ दिन इंतजार करना बेहतर रहेगा। मैरिड लाइफ में भी मनमुटाव बना रहेगा। प्रत्येक शनिवार को किसी गरीब व्यक्ति को खाना खिलाने से प्रतिकूल प्रभाव खत्म होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
10 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines