Shani Gochar Rashifal: अगले 3 महीने तक मेष समेत इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि, करियर में करेंगे खूब तरक्की

Shani Gochar Rashifal: शनि ग्रह इस समय रेवती नक्षत्र में मौजूद हैं. शनि ग्रह की इस स्थिति से राशियों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलेगा. रेवती नक्षत्र में शनि का होना कई राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होने वाला है. आइये इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

RAASHIFAL.jpg

Photo Credit- AI

Shani Gochar Rashifal: शनि ग्रह सबसे धीमी गति से चलते हैं. शनि राशि परिवर्तन करने में ढाई साल का समय लगाते हैं. शनि नक्षत्र परिवर्तन में भी समय लगाते हैं. शनि ग्रह बीते 17 मई को रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर गए थे. रेवती नक्षत्र के स्वामी ग्रह बुध हैं. इस समय शनिदेव बुध के स्वामित्व वाले बुध नक्षत्र में विराजमान हैं. शनि अगले तीन महीने तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. अगला नक्षत्र परिवर्तन शनि 9 अक्टूबर 2026 को करेंगे. 9 अक्टूबर को शनि रेवती से उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे.

विज्ञापन

बुध के रेवती नक्षत्र में शनि का होना कई राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है. रेवती नक्षत्र को बुद्धि और संयम का प्रतीक माना जाता है. शनि को अनुशासन का प्रतीक मानते हैं. ऐसे में इन दोनों के प्रभाव से तीन राशियों को लाभ मिलेगा. बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक माना जाता है. इस दौरान इन लकी राशियों को व्यापार में लाभ होगा. कर्मफल दाता शनि की कृपा से मेहनत का फल मिलेगा. शनि के रेवती नक्षत्र में होने से मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ होगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को शनि के रेवती नक्षत्र में रहने के दौरान लाभ होगा. मेष राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी. इनके अटके हुए काम पूरे होंगे. काम में सफलता मिलेगी. व्यापारियों को आर्थिक लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों को तरक्की करने के अवसर मिलेंगे.

विज्ञापन

कर्क राशि

रेवती नक्षत्र में शनि का संचरण करना कर्क राशि के जातकों के लिए शुभकारी सिद्ध होगा. शनि की कृपा से कर्क राशि वालों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा. इन्हें आर्थिक तौर पर उन्नति हासिल होगी. रिश्तों के लिए समय अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय होगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान खुशखबरी मिल सकती है. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आपको दोस्तों और ऑफिस में सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ