हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shani Gochar 2026: खत्म हुए इन 3 राशियों के Bad Days, शनि ने किया गोचर, अब कराएंगे लाभ

Saturn Transit 2026: आज 17 मई 2026 को एक बहुत बड़ी ज्योतिषीय घटना घटी है. दरअसल, करीब 4 महीने बाद शनि देव ने गोचर किया है. यहां पर आप आज रविवार को हुए शनि गोचर के समय और इससे प्रभावित राशियों के राशिफल के बारे में विस्तार से जानेंगे.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Shani Gochar 2026 Date, Time & Effect: शनि कोई साधारण ग्रह नहीं है. ज्योतिष शास्त्र में इसका खास महत्व है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन के अधिकतर पहलुओं पर बहुत ही गहरा पड़ता है. शास्त्रों में बताया गया है कि जब-जब शनि महाराज कुंडली में अपनी जगह बदलते हैं, तब-तब लोगों के जीवन में बदलाव आता है. इस बार करीब 4 महीने बाद 17 मई 2026 को दोपहर 3 बजकर 49 मिनट पर कर्म-न्याय के दाता ग्रह यानी देव शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से निकलकर रेवती नक्षत्र में गोचर हुआ है, जिसका प्रभाव आज से राशियों के जीवन पर पड़ना शुरू हो गया है.

यहां पर आप उन 3 लकी राशियों के नाम और राशिफल के बारे में जानेंगे, जिनके जातकों के आज से Bad Days खत्म हो गए हैं.

मेष राशि (Aries Horoscope)

आज हुआ शनि गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा. यात्रा पर जाना इस समय बढ़िया रहेगा क्योंकि आपकी खुशी में कमी नहीं आएगी. इसके अलावा आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. जिन लोगों का पेट खराब है, उनकी सेहत में सुधार होगा. रिश्तों में मिठास बढ़िया रहने से विवाहित जातक आज से खुश व संतुष्ट रहेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Rare Auspicious Body Signs: शरीर के ये निशान Gen Z को Millionaire बना सकते हैं, समुद्रिक शास्त्र से जानें भाग्य चमकाने वाले शुभ संकेत

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

लंबे समय से टलता हुआ काम अब पूरा होगा. साथ ही कारोबार में नए साझेदार जोड़ने का मौका मिलेगा. अगर घर में पैसों की परेशानी चल रही है तो वो समस्या दूर होगी. इसके अलावा शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के साथ खुशनुमा वक्त बिताएंगे और कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा.

विज्ञापन

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

अगर घर में पुराने मतभेद बार-बार उत्पन्न हो रहे हैं तो उनका समाधान अब आपको मिल जाएगा. इसके अलावा सेहत में सुधार होने से मानसिक शांति मिलेगी. जिन लोगों ने किसी नई कंपनी में जॉब के लिए अप्लाई किया हुआ है, उनकी वहां पर बात बन जाएगी. साथ ही संपत्ति बेचने से आने वाले दिनों में आपको अच्छा लाभ होगा.

ये भी पढ़ें- Best Posting Days: इंस्टाग्राम-फेसबुक और X पर किस दिन करें पोस्ट? Numerology से जानें अपना बेस्ट पोस्टिंग डे

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola