Shani Gochar: नवग्रह में कर्मफल दाता शनि का खास महत्व है, जिन्हें भाग्य, अनुशासन और न्याय का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनि देव सबसे धीमी गति चलते हैं। इसी वजह से ज्यादातर लोगों को शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का असर लगभग ढाई साल तक जातकों पर रहता है, क्योंकि ये करीब ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 में शनि देव कुंभ राशि में ही रहेंगे, जो मार्च 2025 में कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में गोचर करेंगे। गोचर के अलावा 2025 में शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में भी रहेंगे। साल 2025 में शनि की दोहरी चाल का असर हर एक व्यक्ति के ऊपर पर पड़ेगा। लेकिन आज हम आपको उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए शनि का ये गोचर अशुभ की जगह शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
शनि की दोहरी चाल वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। इस लंबी अवधि के दौरान नौकरीपेशा और दुकानदारों को समय-समय पर आकस्मिक धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। इसके अलावा लंबे समय से अटके हुए काम भी दो से तीन माह में पूर्ण हो जाएंगे। बेरोजगार जातकों को जल्द ही जॉब मिलने का शुभ समाचार मिल सकता है। माता-पिता को उनका संतान जल्द ही कोई खुशखबरी दे सकता है।
ये भी पढ़ें- Hindu Temple: उत्तर प्रदेश के इस मंदिर में होती है भेड़ियों की पूजा, दर्शन मात्र से पूरी होती हैं इच्छाएं!
तुला राशि
कर्मफल दाता शनि के गोचर का शुभ प्रभाव तुला राशि के जातकों की लव लाइफ पर पड़ सकता है। साथी संग चल रहा मनमुटाव खत्म होगा और कपल के बीच एक बार फिर प्यार का आगमन होगा। करियर में आगे बढ़ने के नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसर मिलेंगे। बिजनेसमैन जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। जो लोग लंबे समय से कोर्ट-कचहरी के मामले के चलते परेशान हैं, उन्हें जल्द ही समस्या का समाधान मिल जाएगा।
कुंभ राशि
शनि का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के लोगों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। नई नौकरी के इच्छुक जातकों को साल खत्म होने से पहले गुड न्यूज मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के किसी एक मामले में बिजनेसमैन को सफलता मिलने की संभावना है। दुकानदारों को उम्मीद से ज्यादा मुनाफा हो सकता है। साथ ही काम का भी विस्तार होने के योग हैं। साझेदारी में काम रहे जातकों को अकस्मात वित्तीय लाभ होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Budh Vakri 2024: 26 नवंबर तक इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! बुध चलेंगे वक्री चाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। ये जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 hr agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines