---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Gochar 2024: कर्मफल के स्वामी का शश राजयोग बहाल, जागा इन 3 राशियों का भाग्य; दूर होंगे सभी दुख-दारिद्र्य!

Shani Gochar 2024: इस साल 30 जून, 2024 को शनिदेव के वक्री होने से शश राजयोग भंग हुआ था। 15 नवंबर को शनि मार्गी हुए हैं, जिससे शश राजयोग पुनः बहाल हुआ है। शनि चाल में इस बदलाव से राशियों के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

Shani Gochar 2024: शनि ग्रह को ज्योतिष में न्याय का देवता माना जाता है। वे जातकों को उनके कर्मों के अनुरूप फल देते हैं। शनि की चाल सभी ग्रहों में सबसे धीमी होती है, इसलिए वे अपनी गति से ही न्याय करते हैं। वे एक राशि में करीब 2।5 यानी ढाई साल तक रहते हैं और एक पूरा राशि चक्र करने में उन्हें लगभग 30 साल का वक्त लग जाता है। शनि के प्रभाव में आने पर जातक को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शनि के नियम बहुत कठोर होते हैं। वे किसी को भी छूट नहीं देते हैं। इसलिए वे वैदिक ज्योतिष के सभी 9 ग्रहों में सबसे क्रूर माने जाते हैं।

शनिदेव का शश राजयोग

कर्मफल के स्वामी अभी कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। इसे राशि में वे पिछले साल 17 जनवरी, 2024 को प्रविष्ट थे। कुंभ राशि में शनि की मूल त्रिकोण राशि है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि जब अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर करते हैं, तो पंच महापुरुष राजयोग में से एक सबसे शक्तिशाली ‘शश राजयोग’ का निर्माण करते हैं, जो बेहद शुभदायी माना गया है।

---विज्ञापन---

शश राजयोग हुआ फिर बहाल

30 जून, 2024 शनिदेव वक्री हो गए थे, जिससे उनका शश राजयोग भंग हो गया था। 15 नवंबर, 2024 को शनिदेव के मार्गी यानी फिर से सीधी चाल में आने के बाद उनका शश राजयोग फिर बहाल हो गया है। इससे 3 राशियों की किस्मत संवरने की प्रबल संभावना है। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को अचानक धन लाभ होने की संभावना है। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में स्थिरता आएगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होगा। नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे। निवेश से अच्छा लाभ होगा। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे। इन सकारात्मक परिणामों के कारण धन से तिजोरी भर जाएगी। छात्रों को करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके प्रोजेक्ट को प्रशंसा मिलेगी। धन लाभ भी हो सकता है। गृह क्लेश दूर होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। शारीरिक दुःख समाप्त होंगे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए धन लाभ के नए स्रोत खुलेंगे। आमदनी बढ़ाने के उपाय: संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन होने से कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। इनकम बढ़ने से लाइफस्टाइल में बदलाव आएंगे। आपके उचित प्रयासों से व्यापार में वृद्धि होगी और नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। धन की आमद से तिजोरी भर जाएगी। सोशल मीडिया के इस्तेमाल से लाभ बढ़ेगा। स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे और नए कार्यों की शुरुआत होगी। सभी दुख-दारिद्र्य दूर होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। लव लाइफ में मधुरता आएगी, रोमांस बढ़ेगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहेगा। नई आय के स्रोत खुल सकते हैं और पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे और पुराने मजबूत होंगे। व्यापार से धन की बारिश हो सकती है। धन लाभ के नए स्रोत खुलने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होगी और तिजोरी भर जाएगी। छात्रों के करियर लिए यह समय अध्ययन के लिए बहुत अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होंगे। रिश्तों के गिले-शिकवे दूर होंगे स्वास्थ्य में सुधार होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 19, 2024 10:40 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola