---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Gochar 2025: सूर्य ग्रहण के दिन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, गुरु की राशि में शनि करेंगे प्रवेश

साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगने वाला है। इस दिन गुरु की राशि में शनि गोचर करेंगे। आइए जानते हैं ऐसे में किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है?

---विज्ञापन---

साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च शनिवार को लगेगा। इस दिन करीब ढाई साल बाद शनि राशि परिवर्तन करेंगे। इसका असर सभी राशियों पर अच्छा और बुरा दोनों तरह से हो सकता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 29 मार्च को रात 11 बजकर 1 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में शनि गोचर करेंगे। जबकि, 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर आंशिक सूर्यग्रहण लगेगा जो शाम 4 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। हालांकि, इस बार का सूर्य ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा और ना ही इसके सूतक काल को माना जाएगा। सूर्य ग्रहण और शनि गोचर के दिन 3 राशियों का भाग्योदय हो सकता है।

मेष राशि

शनि गोचर और सूर्य ग्रहण के खास संयोग बनने से मेष राशि के जातकों की जिंदगी में कई सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। संबंध में सुधार हो सकता है। कारोबार में उन्नति के योग बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे जो आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। भाग्योदय के योग बन रहे हैं, जो जीवन में सकारात्मक बदलाव के साथ रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। घर वालों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आपसी मतभेद दूर हो सकेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Rahu Gochar 2025: इन 3 राशियों की जल्दी चमकने वाली है किस्मत, शनि की राशि में राहु करेंगे प्रवेश

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए शनि का प्रवेश करना शुभ रहेगा। जिंदगी में नए अवसर प्राप्त होंगे। मन अधिक प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ सकता है। रिश्ते में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। लोगों के साथ संबंध सुधरेंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को तरक्की हासिल होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। व्यापार को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं काम आ सकती हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---
First published on: Mar 18, 2025 07:18 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola