Shani Gochar 2025: शनि के पाए से 3 राशियों पर असर, जानें किन चीजों का दान करना रहेगा शुभ?

Shani Gochar 2025: शनि देव के पाया धारण करने से अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग तरह का प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं 12 राशियों पर किस पाए का असर पड़ सकता है?

Shani Gochar 2025 Effect of Saturn feet on 3 zodiac signs know which things will be auspicious to donate

शनि का चांदी का पाया

Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 29 मार्च, शनिवार को कर्मफल दाता शनि ग्रह कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से पापी ग्रह राहु विराजमान होंगे। मीन राशि में गोचर के साथ शनि का पाया भी बदल जाएगा। इसका मतलब ये है कि न्यायप्रिय शनि मीन राशि में गोचर के साथ चार पांव में से कोई एक धातु का पाया धारण करेंगे जिससे शुभ फल की प्राप्ति कुछ राशियों के जातकों को होगी। हालांकि, जिन राशियों के लिए शनि का पाया बदलना लाभकारी नहीं रहेगा वो कुछ चीजों का दान कर शनि के बुरे प्रकोप को कम कर सकते हैं।

विज्ञापन

कितने प्रकार के होते हैं शनि का पाए?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्मफल दाता शनि के चार पांव होते हैं। सोने, चांदी, तांबे और लोहे जैसे 4 पाए होते हैं। शनि के अलग-अलग पाए स्थिति अनुसार शुभ और अशुभ फल देते हैं। साल 2025 में 12 राशियों में अलग-अलग राशि के लोगों पर शनि के अलग-अलग पाए का असर रहेगा।

विज्ञापन

किस राशि पर शनि के किस पाए का असर? 

  • लोहा का पाया- मेष राशि, सिंह राशि और धनु राशि
  • सोने का पाया- वृषभ, तुला और मीन राशि
  • तांबे का पाया- मिथुन, कन्या और मकर राशि
  • चांदी का पाया- कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि

शनि करेंगे चांदी का पाया धारण

29 मार्च शनिवार को शनि ग्रह द्वारा मीन राशि में प्रवेश किया जाएगा और वो चांदी का पाया धारण करेंगे। इसका शुभ फल कर्क राशि, वृश्चिक राशि और कुंभ राशि के जातकों मिलेगा। नया घर, मकान, वाहन, विदेश यात्रा योग से लेकर नौकरी और कारोबार में उन्नति के अवसर प्रदान होंगे।

शनि दोष को दूर करने वाले दान?

  1. तेल के दीपक
  2. लोहा
  3. कील
  4. छाया दान
  5. काले कपड़े
  6. काली उड़द
  7. सरसों तेल

किसे करें शनि का दान

शनि का दान आर्थिक रूप से कमजोर लोग, गरीब, कमजोर तबके आदि लोगों को करना चाहिए। छाया दान महिला को किया जा सकता है। सरसों तेल का दान मंदिर में किया जा सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ