हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shani Gochar: शनि के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों को होगा महालाभ, मिलेगी साढ़ेसाती-ढैय्या से मुक्ति!

Shani Gochar: अभी 3 राशियों पर शनि ग्रह की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है, जो शनिदेव के राशि परिवर्तन से समाप्त हो जाएगा। वर्तमान में शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं और उनके मीन राशि में प्रवेश करने से इन 3 राशियों का जबरदस्त भाग्योदय होगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Shani Gochar: वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह एक बेहद शक्तिशाली और प्रभावशाली ग्रह हैं। वे एकमात्र ग्रह हैं, जिन्हें साढ़ेसाती और ढैय्या की शक्ति प्राप्त है। इसकी वजह यह है कि शनिदेव को कर्म का फल देने का अधिकार प्राप्त है। हालांकि लोग साढ़ेसाती और ढैय्या को अशुभ मानते हैं, जबकि ऐसा नहीं यह समय यानी साढ़ेसाती और ढैय्या की अवधि अपने कर्मों का हिसाब पाने का एक समय होता है, जिससे इंसान तो क्या देवता और भगवान भी नहीं बच सकते हैं।

सभी नौ ग्रहों में शनि सबसे धीमी गति से चलते हैं, लेकिन उनका असर दूरगामी और स्थायी होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि ग्रह को राशि चक्र में सभी 12 राशियों का एक चक्कर लगाने में लगभग 30 साल लगते हैं। उनकी धीमी गति के कारण ही उनका प्रभाव लंबे समय तक रहता है। वे एक राशि में लगभग ढाई (2।5) साल तक रहते हैं। इस समय वे अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं और अगले साल 29 मार्च 2025 में वे मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका जबरदस्त लाभ 3 राशियों के जातकों को मिलेगा। ये लकी राशियां हैं:

कर्क राशि

साल 2025 में मार्च 29 को शनि के कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करते ही जिस राशि को सुपर लाभ होगा, वह है कर्क राशि। इस राशि पर इस समय शनि की ढैय्या चल रही है और शनि मीन में प्रवेश करते ही कर्क वालों को ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। इसके बाद कर्क वालों को जीवन में सफलताओं का नया दौर शुरू होगा और बेशुमार धन कमाएंगे। वे करियर और नौकरी में लाजवाब परफॉर्म करेंगे, पैसा और प्रमोशन दोनों बढ़ेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Numerology: मां लक्ष्मी इन 4 मूलांकों की तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती हैं मेहरबान, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

वृश्चिक राशि

शनि के मीन में प्रवेश करते ही कर्क राशि के जातकों की तरह वृश्चिक राशि वालों व्यक्तियों पर से भी शनि की ढैय्या की असर समाप्त हो जाएगी। ढैय्या के असर से मुक्ति पाने के बाद वृश्चिक वालों के जीवन उनके उचित प्रयासों से पैसा ही पैसा बरसेगा। हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यापारियों के लिए शानदार समय शुरू होगा। स्वास्थ्य समस्याएं होंगीं। जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन

मकर राशि

शनिदेव निष्पक्ष ग्रह हैं। मकर उनकी अपनी राशि है। स्वराशि होने के कारण शनि मकर राशि वालों पर मेहरबान हो सकते थे और साढ़ेसाती से मुक्त रख सकते थे। लेकिन वे न्याय के देवता हैं, मकर राशि भी उनके लिए अन्य राशियों के समान हैं। अभी मकर राशि पर साढ़ेसाती चल रही है। शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही मकर वालों की साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी। इस राशि के जातकों के आर्थिक संकट दूर होने लगेंगे। जल्द ही धन की तंगी से छुटकारा मिलेगा। आप जीवन में अपनी नई पहचान बनाएंगे। आपके अटके और रुके हुए काम पूरे होने शुरू हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Chandra Grahan 2024: भादो पूर्णिमा के चंद्र ग्रहण से 3 राशियों को धन हानि के योग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola