Shani Gochar 2025: 28 अप्रैल से 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

Shani Gochar 2025: 28 अप्रैल को शनि नक्षत्र परिवर्तन करेंगे जिससे 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन सी हैं?

Shani Gochar 2025 Golden time for 3 zodiac signs will begin from 28 April Saturn will change constellation

शनि नक्षत्र परिवर्तन

Shani Gochar 2025: व्यक्ति को कर्मों के हिसाब से फल देने वाले ग्रह, शनि समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सबसे धीमी गति से राशि और नक्षत्र परिवर्तन के लिए जाने जाते हैं। 29 मार्च 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में शनि ने प्रवेश किया था। वहीं, अब अप्रैल के आखिरी दिनों में कर्मफल दाता शनि ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार स्वयं के नक्षत्र में न्यायाधीश शनि गोचर करेंगे। 28 अप्रैल 2025 को सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शनि गोचर करेंगे। ऐसे में किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रहेगी। मनचाही इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी का साथ प्राप्त हो सकेगा। निवेश का विचार कर सकते हैं। बिजनेस को लेकर विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। संतान से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। रिश्तेदारों का साथ मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के लिए उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शनि गोचर लाभदायक सिद्ध रहेगा। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। नए बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। सम्मान में वृद्धि हो सकती है। बिगड़े काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में शनि गोचर बहुत शुभ रहेगा। बिगड़े काम बन सकेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। धर्म से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर वालों के साथ संबंध सुधरेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापार को बढ़ाने के लिए बनाई गई योजनाएं फलदायक रहेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ