Shani Gochar 2025: शनि देव को कर्मफल और न्याय का देवता माना जाता है, जो व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि देव प्रत्येक राशि में करीब ढाई साल तक विराजमान रहते हैं, जिसके बाद वो गोचर करते हैं। हालांकि इन ढाई साल में कई बार शनि का नक्षत्र परिवर्तन होता है, जिसका गहरा प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। जब भी शनि की चाल बदलती है, तो उसका प्रभाव व्यक्ति की सेहत, कारोबार, करियर, आर्थिक स्थिति, लव लाइफ और परिवार आदि पर पड़ता है।
चलिए जानते हैं साल 2025 में किस दिन शनि देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में गोचर करेंगे। इसी के साथ आपको उन राशियों के बारे में भी जानने को मिलेगा, जिनके जातकों के लिए ये गोचर बेहद शुभ रहने वाला है।
किस समय होगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन?
वैदिक पंचांग के मुताबिक, आज से करीब 7 माह बाद शनि देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। साल 2025 में 3 अक्टूबर को देर रात 9 बजकर 49 मिनट पर शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में कदम रखेंगे। देवगुरु बृहस्पति को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का स्वामी माना जाता है, जो ज्ञान के दाता हैं। हालांकि इस समय शनि देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं, जहां पर वह 28 अप्रैल 2025, दिन सोमवार को सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: ग्रहों के शुभ योग से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, 2025 में होगी लव मैरिज!
शनि गोचर से होगी इन 3 राशियों की मौज!
वृषभ राशि
शनि देव की कृपा से कारोबारियों के रुके हुए कार्य पूरे होंगे और उन्हें आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। पुराने निवेश से दुकानदारों को जबरदस्त फायदा हो सकता है। शादीशुदा जातकों के पारिवारिक जीवन में खुशहाली कायम रहेगी। इसके अलावा घर में जल्द ही कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। वहीं जिन जातकों की आयु 60 से अधिक है, उन्हें किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
कन्या राशि
कर्मफल दाता शनि की कृपा से कन्या राशि के जातकों की सेहत में सुधार होगा। कारोबारियों को नई डील या कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे उनके कारोबार का विस्तार होगा। करियर में प्रमोशन और मान-सम्मान बढ़ने के योग नौकरीपेशा जातकों की कुंडली में बन रहे हैं। हाल ही में जिन जातकों को कोई गंभीर बीमारी हुई थी, उनकी सेहत में सुधार होगा और दर्द से भी मुक्ति मिलेगी।
वृश्चिक राशि
वृषभ और कन्या के अलावा वृश्चिक राशि के जातकों के ऊपर भी शनि गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। दुकानदार अपने पिता के नाम पर वाहन खरीद सकते हैं। इसके अलावा नई संपत्ति खरीदने का योग भी दुकानदारों की कुंडली में बन रहा है। युवाओं को करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी। विदेश यात्रा से कारोबारियों को लाभ होगा और काम का विस्तार होगा। कपल के बीच प्रेम बरकरार रहेगा। जिन जातकों की आयु 50 से 89 के बीच है, उनको इस साल कोई गंभीर बीमारी होने की संभावना नहीं है।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: सूर्य समान चमकेगा 3 राशियों का भाग्य! 28 दिन बाद चंद्र फिर करेंगे सिंह राशि में गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
21 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines