---विज्ञापन---

ज्योतिष

Zodiac Signs: ग्रहों के शुभ योग से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, 2025 में होगी लव मैरिज!

Love Marriage Prediction 2025: ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति में बदलाव के कारण इस साल कई शुभ योग बन रहे हैं। इन योग के सकारात्मक प्रभाव के कारण कुछ राशियों की लव मैरिज हो सकती है। चलिए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में, जिनका विवाह जल्द ही उनके प्रेम से हो सकता है। 

Love Marriage Prediction 2025: शादी एक पवित्र बंधन है। ये एक ऐसा बंधन है, जो केवल दो लोगों को नहीं बल्कि दो परिवारवालों को आपस में जोड़ता है। जहां कुछ लोग अरेंज मैरिज करते हैं, तो कुछ लव मैरिज भी करते हैं। लव मैरिज यानी प्रेम विवाह में लड़का और लड़की खुद अपना जीवनसाथी चुनते हैं। प्रेम विवाह में वर-वधु पहले से ही एक दूसरे को जानते हैं। घरवालों की सहमति या बिना सहमति के वो शादी के बंधन में बंधते हैं। हालांकि ये बात व्यक्ति को पहले ही पता चल सकती है कि उनकी लव मैरिज होगी या फिर घरवालों की सहमति से अरेंज मैरिज होगी।

आज हम आपको वैदिक पंचांग की गणना की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों की इस साल लव मैरिज होने की पूरी संभावना है।

---विज्ञापन---

2025 में किन राशियों की होगी लव मैरिज?

पंचांग की गणना के अनुसार, साल 2025 में धनु राशि, कन्या राशि और सिंह राशि के जातकों की लव मैरिज हो सकती है। ये लोग जिस व्यक्ति से प्यार करते हैं, उनसे उनका विवाह हो सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें इस साल अपना सोलमेट मिल जाएगा और इस बात की पूरी संभावना है कि उनकी उनसे लव मैरिज होगी।

बता दें कि इस वर्ष शनि, सूर्य, शुक्र समेत कई बड़े ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। इन ग्रहों के गोचर से समय-समय पर शुभ योग का निर्माण होगा, जिनका धनु राशि, कन्या राशि और सिंह राशि के जातकों के प्रेम जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Numerology: किस साल शादी करना रहेगा शुभ? मूलांक से ऐसे लगाएं पता

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhoomika Kalam (@kalambhoomika)

---विज्ञापन---

2025 में किन राशियों की लव लाइफ में आएगी दरार?

वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, साल 2025 में ग्रह गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण कुंभ राशि के लोगों के प्रेम जीवन में परेशानियां उत्पन्न होंगी। यदि उन्होंने अपने शब्दों और भावनाओं पर खास ध्यान नहीं दिया, तो उनका रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए टूट भी सकता है।

वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें इस साल अपना सच्चा प्यार नहीं मिलेगा। इसके अलावा कुंभ राशि के जातकों की शादी होने की संभावना भी इस साल बहुत कम है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: प्रीति-आयुष्मान योग का 12 राशियों के प्रेम जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें लव राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 09, 2025 08:20 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola