Shani Gochar 2025: 12 राशियों पर शनि गोचर का कैसा प्रभाव? जानें शनिदेव के उपाय

Shani Gochar 2025: मीन राशि में शनि गोचर से 12 राशियों पर कैसा असर पड़ रहा है? कौन से उपाय हैं जिन्हें अपनाना लाभकारी रहेगा? आइए विस्तार से जानते हैं।

Shani Gochar 2025 What is the effect of Shani Gochar on the 12 zodiac signs Know the remedies of Shani Dev

12 राशियों पर शनि गोचर का असर

Shani Gochar 2025: एक निश्चत समय पर 9 ग्रहों द्वारा राशि परिवर्तन किया जाता है। सबसे धीमी गति के साथ शनि ग्रह द्वारा राशि परिवर्तन किया जाता है। 29 मार्च को रात 11 बजे शनि ग्रह द्वारा महापरिवर्तन किया जाएगा। करीब 30 साल बाद कर्मफल दाता शनि ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जी हां, एक राशि में फिर से प्रवेश के लिए शनि ग्रह द्वारा 30 सालों का समय लगाया जाता है। जबकि, एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश के लिए शनि ग्रह द्वारा ढाई साल का समय लगाया जाता है।

विज्ञापन

सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अल्पना मिश्रा ने मीन राशि में शनि गोचर का 12 राशियों पर पड़ने वाले असर के बारे में बताया है। साथ ही शनि ग्रह के उपाय भी बताए हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

प्रभाव: मानसिक तनाव, खर्चों में वृद्धि, विदेश यात्रा के योग।

उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें, जरूरतमंदों को काले तिल का दान दें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

प्रभाव: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

उपाय: शनि मंत्र “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का जाप करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

प्रभाव: करियर में बदलाव, प्रमोशन के योग, लेकिन कार्यस्थल पर राजनीति से बचें।

उपाय: शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक अर्पित करें।

विज्ञापन

कर्क राशि

प्रभाव: आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा, लंबी यात्रा के योग, नई योजनाओं में सफलता मिलेगी।

उपाय: काले घोड़े की नाल से बनी अंगूठी धारण करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

प्रभाव: शारीरिक कष्ट, ऋण से जुड़ी समस्याएं, आय में कमी हो सकती है।

उपाय: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और काले वस्त्र दान करें।

विज्ञापन

कन्या राशि

प्रभाव: वैवाहिक जीवन में तनाव, व्यापार में उतार-चढ़ाव, साझेदारी में विवाद।

उपाय: काली उड़द दाल और लोहे का दान करें।

विज्ञापन

तुला राशि

प्रभाव: सेहत में सुधार, रुके हुए कार्य पूरे होंगे, कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

प्रभाव: संतान पक्ष से शुभ समाचार, प्रेम संबंधों में मधुरता, नए प्रोजेक्ट में सफलता।

उपाय: काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

विज्ञापन

धनु राशि

प्रभाव: पारिवारिक तनाव, घर में मरम्मत या बदलाव, माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।

उपाय: शनिदेव पर नीले फूल चढ़ाएं और गरीबों को अन्न दान करें।

विज्ञापन

मकर राशि

प्रभाव: नई योजनाओं में सफलता, छोटे भाई-बहनों का सहयोग, संचार क्षेत्र से लाभ।

विज्ञापन

उपाय: शनिवार को काले तिल का दान करें।

कुंभ राशि

प्रभाव: आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें, निवेश सोच-समझकर करें, विवादों से बचें।

विज्ञापन

उपाय: शनिदेव को नीलकमल अर्पित करें और गरीबों को कंबल दान करें।

मीन राशि

प्रभाव: साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा, करियर में चुनौतियां, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

उपाय: शनि यंत्र धारण करें और जल में काले तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।

शनि का यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, तो कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ