Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की चाल में परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व है। बता दें कि जून माह में शनि देव वक्री होने वाले हैं। शनि देव के वक्री होने के दौरान कुछ राशियों को सावधान रहना होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव कुंभ राशि में वक्री चाल पर सवार हो रहे हैं। साथ ही जिस राशि पर साढ़ेसाती है उनको वक्री का प्रभाव झेलना पड़ सकता है। शनि के वक्री होने से कुछ राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रहों में शनि देव सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं। कहा जाता है कि शनि देव करीब ढाई साल के बाद ही एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं। जिस राशि में शनि देव प्रवेश करते हैं उस राशि के आगे और पीछे की राशियों पर ढैय्या रहती है। बता दें कि शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा खास दशाएं हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, इस समय शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं और अगले साल यानी साल 2025 में मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में साल 2025 में मकर राशि वाले लोगों पर से शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। उसके बाद शनि देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो कुंभ राशि पर साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी।
ज्योतिषियों का मानना है कि कुंभ राशि वाले लोगों पर से शनि की साढ़ेसाती 23 जनवरी 2028 को समाप्त होगी। इस बीच कुंभ राशि वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन वहीं 3 राशियों को मौज ही मौज रहेगी।
कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव
ज्योतिषियों के अनुसार, कुंभ राशि वाले लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव अशुभ पड़ेगा। बता दें कि इस दौरान करियर से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में कुछ घटनाएं भी हो सकती हैं। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उन्हें हानि होने की संभावना है।
इन 3 राशियों को होगा लाभ
मिथुन राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की चाल में बदलाव के बाद मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। जो लोग कारोबार की शुरुआत करना चाह रहे हैं उनके लिए साल 2025 बेहद शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में विस्तार करने का सबसे शुभ समय है। कारोबार में बड़ी डील हाथ लग सकती है। काम के संबंध में दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।
कर्क राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, कर्क राशि वाले लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी। साथ ही जीवनसाथी का साथ मिलेगा। जो लोग अभी तक कुंवारे हैं उनके लिए रिश्तों की बातचीत चल आ सकती है। साथ ही किसी अनजान रिश्तों से मुलाकात हो सकती है। सेहत संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
तुला राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, जब शनि देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो तुला राशि वाले लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। कारोबार में जमकर वृद्धि हो सकती है।
यह भी पढ़ें- 3 राशियों के लोग बन जाएंगे लखपति, 19 दिन बाद सूर्य का होगा महागोचर
यह भी पढ़ें- 8 दिन बाद दैत्य गुरु की राशि में बृहस्पति होंगे उदय, 3 राशियों का जाग जाएगा भाग्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र के मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
16 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
17 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
19 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines