---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Gochar: नवरात्रि में शनि की चाल में बदलाव से 7 राशियां होंगी मालामाल, 27 दिसंबर तक मौज ही मौज!

Shani Gochar: साल 2024 में नवरात्रि के पहले दिन घट-स्थापना के साथ ही शनिदेव अपना नक्षत्र परिवर्तन कर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। उनके चाल में बदलाव से 7 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये 7 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Shani Gochar: साल 2024 में 2 अक्टूबर को महालया है, जब देवी दुर्गा का धरती पर आने का आह्वान किया जाएगा। उसके अगले दिन यानी 3 अक्टूबर को घट-स्थापना के साथ नवरात्रि की विधिवत शुरूआत हो जाएगी। वहीं, इस दिन एक विशेष ज्योतिषीय घटना होगी। वह है कर्मफल के स्वामी शनिदेव का नक्षत्र परिवर्तन। बता दें कि ज्योतिषियों और पंडितों की शनि ग्रह की एक-एक गतिविधि पर नजर रहती है।

वैदिक ज्योतिष में शनिदेव को कर्म के न्याय का देवता माना गया है। उनके न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र में बदलाव से देश-दुनिया पर व्यापक असर होता है। 3 अक्टूबर को शनिदेव पूर्व भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यहां वे 27 अक्टूबर तक रहेंगे। यूं तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 7 राशियां इससे विशेष लाभान्वित होंगी। आइए जानते हैं, ये 7 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

शतभिषा नक्षत्र में शनि गोचर का असर

वृष राशि

वृष राशि वालों को शतभिषा नक्षत्र में शनि गोचर के असर से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नई आय के स्रोत खुल सकते हैं। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मैरिड लाइफ में मधुरता आएगी।

कर्क राशि

शतभिषा नक्षत्र में शनि गोचर के असर से कर्क राशि के जातकों की आमदनी में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों के कामकाज और नौकरी में स्थिरता आएगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे, लाभ का मार्जिन बढेगा। कर्ज और लेनदेन में आपकी साख बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। नई जिम्मेदारियों के साथ मनचाहे डिपार्टमेंट में ट्रांसफर हो सकता है। व्यापार में स्थिरता आएगी और मुनाफा बढ़ेगा। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

ये भी पढ़ें: Navratri 2024: नवरात्रि में इन 9 बातों का रखें खास ध्यान; आपकी पूजा होगी और भी फलदायी!

---विज्ञापन---

तुला राशि

आपके स्वभाव और मानसिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आप जीवन के सुखों का अधिक आनंद लेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कलीग के साथ संबंध मधुर रहेंगे। नए ग्राहक मिलने से व्यापार में वृद्धि होगी। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे।

वृश्चिक राशि

शतभिषा नक्षत्र में शनि गोचर के असर से वृश्चिक राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। उद्योग-धंधों में लाभ होगा और नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। खुदरा व्यापार में भी वृद्धि होगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में स्थिरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक तनाव कम होगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

शतभिषा नक्षत्र में शनि गोचर के असर से मकर राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी और नए निवेश के लिए भी यह अच्छा समय है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर होंगे। पुरानी बीमारियां दूर होने मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शतभिषा नक्षत्र में शनि गोचर काफी फलदायी सिद्ध होगा। नए-नए स्रोतों से धन आ सकता है। आमदनी में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीति से जुड़े जातकों का मान-सम्मान बढ़ सकता है। व्यापार विस्तार के लिए के नए निवेश की प्राप्ति हो सकती है। अपना मकान और गाड़ी खरीदने एक योग बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 26, 2024 02:11 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola