Shani Gochar 2024: नवग्रहों में शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि शनि गोचर के कारण हमेशा अशुभ फल ही मिलता है, लेकिन ऐसा नहीं है। जिन लोगों के ऊपर शनिदेव मेहरबान होते हैं, वो रातोंरात मालामाल भी हो जाते हैं। शनि एक ऐसा ग्रह है, जो लोगों को उसके कर्मों के हिसाब से फल देता है। जो लोग हमेशा सच बोलते हैं और बुरी आदतों से दूर रहते हैं, उन्हें शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
हालांकि शनि के राशि और नक्षत्र परिवर्तन के प्रभाव से भी जीवन में बदलाव आता है। पंचांग के अनुसार, साल 2024 खत्म होने से पहले शनिदेव दो बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। 3 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर शनि देव शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। जहां पर वह 27 दिसंबर 2024 तक मौजूद रहेंगे। 27 दिसंबर 2024 को देर रात 10 बजकर 42 मिनट पर शनिदेव शतभिषा नक्षत्र में से निकलकर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस बार शनि की दोहरी चाल से कुछ राशियों के जातकों को बेहिसाब धन-संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। चलिए जानते हैं वो लकी राशियां कौन-कौन सी हैं, जिनके ऊपर 27 दिसंबर 2024 तक शनिदेव अपनी कृपा बनाए रखेंगे।
शनि गोचर का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
शनि की दोहरी से मेष राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में बड़े बदलाव आएंगे, जिससे सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। लग्जरी लाइफ के साथ सेहत में भी सुधार होने की संभावना है। परिवारवालों और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। पुरानी बीमारी का दर्द बार-बार परेशान कर रहा है, तो जल्द ही समस्या से निजात मिल सकता है। कारोबारियों, दुकानदारों और युवाओं के लंबे समय से अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Rahu Ketu Gochar: 3 राशियों का टफ टाइम इस दिन से हो जाएगा खत्म! पापी ग्रहों की मेहरबानी से बढ़ेगी संपत्ति
धनु राशि
मेष राशि के अलावा धनु राशि के जातकों को भी शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। फैमिली के सदस्यों के बीच चल रहा वाद-विवाद जल्द समाप्त हो सकता है। ऑफिस में बॉस संग चल रहा विवाद इस राशि के जातकों का जल्द खत्म होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलने के साथ-साथ सेहत में भी सुधार होने की संभावना है। इसी के साथ धन में वृद्धि होने के भी प्रबल योग हैं। युवाओं को करियर में बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी, जिसके कारण जल्द ही आप ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं।
कुंभ राशि
कर्मफल दाता शनि की दोहरी चाल कुंभ राशि के जातकों की किस्मत चमका सकती है। युवाओं और नौकरीपेशा लोगों की मेहनत रंग लाएगी। जल्द ही किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। नई नौकरी का ऑफर आने के साथ-साथ जीवन में प्रेम भी दस्तक दे सकता है। कारोबारियों के जीवन में स्थिरता आएगी। बिजनेस का विस्तार होगा। साथ ही पार्टनर संग संबंध मजबूत होंगे। कुंभ राशि के जातक दोस्तों के साथ दो से तीन दिन के लिए हिल स्टेशन पर घूमने भी जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: इन ग्रहों के प्रभाव से पति-पत्नी के रिश्ते में आती है दरार! पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
14 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines