Shani Gochar 2023: जल्द ही बदलेगी शनि देव की चाल, धनतेरस पर होगी छपर फाड़ धन की कमाई

Shani Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस से पहले शनि देव कुंभ राशि में मार्गी करने वाले हैं, जिससे तीन राशियों की किस्मत बदलने वाली है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Shani Gochar 2023

Shani Gochar 2023

विज्ञापन

Shani Gochar 2023: ग्रहों का गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि यदि किसी ग्रह का गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ जाए, तो जीवन का नाश हो जाता है। ऐसे ही शनि देव किसी राशि में गोचर कर रहे हैं, और उनका अशुभ प्रभाव होता है, तो व्यक्ति के जीवन में तहस-नहस होने लगता है। लेकिन शनि का शुभ प्रभाव पड़ता है, तो जीवन धन्य हो जाता है। साथ ही कोई भी कार्य अपनी रफ्तार पकड़ लेता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 4 नवंबर के दिन शनि देव कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं, ऐसे में शनि देव की यह मार्गी कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं किन राशियों का भाग्य बदलने वाला है।

इन राशियों का बदल जाएगा भाग्य

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के जातकों को शनि की मार्गी से शुभ फल की प्राप्ति होगी। साथ ही जीवन में आ रही रही सभी प्रकार की दिक्कत धीरे-धीरे सारी समस्या दूर होने लगेगी। मान्यता है कि कारोबार में मुनाफा के साथ मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सिंह राशि जातक को कार्य में प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आ रही सभी समस्या दूर हो जाती है।

विज्ञापन

मकर राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव की चाल बदलने से मकर राशि के जातकों को गजब का फायदा हो सकता है। व्यापार में प्रॉफिट के लिए नई प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। साथ ही कारोबारियों को लिए शनि की चाल बहुत ही शुभ माना जा रहा है। जो जातक कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उनको सफलता मिल सकती है। साथ ही विदेश जाने की संभावना बन सकती है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

शनि देव की चाल बदलने से वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगी। मान्यता है कि जब शनि सीधी चाल में चलेंगे तो जातक के जीवन में आ रही सभी प्रकार की मुश्किलें खत्म हो जाती है। साथ ही जातक को समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होती है। सेहत भी अच्छी रहेगी। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

विज्ञापन

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ