4 राशियों पर शनि देव हर वक्त रहते हैं मेहरबान, नौकरी-व्यापार में होती है दिन-रात तरक्की
Shani Favourite Zodiac: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव कुछ राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।
Edited By Dipesh Thakur

Edited By Dipesh Thakur

Shani Favourite Zodiac: ज्योतिष शास्त्र में शनि का स्थान बेहद महत्वपूर्ण है। नवग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले शनि देव 12 राशियों का भ्रमण करने में 30 वर्षों का समय लेते हैं। ज्योतिषीय गणनाओं में भी शनि देव को खास महत्व दिया गया है। कहा जाता है कि शनि देव किसी जातक के लिए विपरीत होते हैं, तो फिर उसका जीवन नर्क के समान हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शनि की महादशा 19 वर्षों को होती है। शनि की महादशा के दौरान जातक को घोर संकट का सामना करना पड़ता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनि देव कुछ राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसी 4 राशियों के बारे में जिन पर शनि देव हमेशा मेहरबान रहकर उनकी तरक्की में चार चांद लगा देते हैं।
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं और इनका शनि के साथ मित्रता का व्यवहार रहता है। देखा जाए तो ये दोनों ही ग्रह एक दूसरे के नैसर्गिक मित्र हैं। ऐसे में वृषभ राशि के जातकों पर शनि देव क्रूर दृष्टि नहीं रहते। परिणामस्वरू इन्हें जीवन में खूब तरक्की मिलती है। इस राशि से संबंधित जातक असर खुद का रोजगार करते हैं, तो उन्हें उसमें खूब सफलता मिलती है। इसके अलावा इस राशि के जातक शनि देव की कृपा से राजनीतिक जीवन में खूब सफलता अर्जित करते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं। साथ ही शनि देव की उच्च राशि तुला ही है। ऐसे में तुला राशि के जातकों को शनि देव की खूब कृपा प्राप्त होती है। इनकी न्यायप्रियता के कारण शनि देव हर वक्त इनका साथ देते हैं। जिसके परिणामस्वरूप तुला राशि वालों को साढ़ेसाती और ढैय्या में भी अधिक कष्टों का सामना नहीं करना पड़ता है। इस राशि के जातक अक्सर राजनैतिक जीवन में खूब सफलता अर्जित करते हैं। इसके अलावा देखा गया है कि इस राशि के जातक विदेशों से भी खूब धन अर्जित करते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव मकर राशि के स्वामी हैं। यही वजह है कि मकर राशि से संबंधित जातकों को शनि देव की हमेशा विशेष कृपा प्राप्त होती रहती है। अक्सर इस राशि के जातक न्यायप्रिय, कर्मठ और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। जिसकी वजह से शनि देव हमेशा मकर राशि के जातकों पर अपनी शुभ दृष्टि रखते हैं। शनि की शुभ दृष्टि के परिणामस्वरूप मकर राशि वालों का जीवन हमेशा खुशहाल रहता है। नौकरी-व्यापर में इन्हें शनि देव खूब तरक्की दिलाते हैं, हालांकि मेहनत ये खुद ही करते हैं। इसके अलावा इस राशि के जातकों को सामाजिक सम्मान भी प्राप्त होता रहता है।
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, कुंभ राशि के जातकों पर शनि देव की हमेशा शुभ दृष्टि बनी रहती है। शनि देव राशि के लिए भाग्यवर्धक साबित होते हैं। कार्यों में दृढ़ता, न्यायप्रियता और जरुरतमंदो मदद करने की वजह से शनि देव कुंभ राशि के जातकों पर असीम कृपा दृष्टि रखते हैं। कुंभ राशि के जातक बिजनेस में भी खूब तरक्की करते हैं। इसके अलावा इन्हें नौकरी में भी ऊंचा स्थान प्राप्त होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: