Shani Direct 2023 in Kumbh Rashi: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्यायाधीश कहा गया है। शनि देव की हर चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक शनि देव बीते 17 जून को कुंभ राशि में प्रवेश किए थे और वक्री चल से इसी राशि में संचरण कर रहे हैं। शनि देव अब 4 नवंबर को मार्गी हो जाएंगे। यानी शनि देव 4 नवंबर 2023, शनिवार से सीधी चाल शुरू कर देंगे। ऐसे में 4 नवंबर को होने वाले शनि मार्गी होने से 5 राशियों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि शनि का मार्गी होना किन 5 राशियों के लिए अच्छा है।
सिंह राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक 4 नवंबर को जब शनि देव मार्गी चाल में वापस आएंगे तो सिंह राशि वालों की जिंदगी में खास परिवर्तन देखने को मिलेगा। दरअसल शनि देव मार्गी चाल में वापस आकर इस राशि के जातकों का भाग्योदय करेंगे। इसके साथ ही अगर इस राशि के जातकों को शनि का कोई दोष है तो उसमें शनि की कृपा से राहत मिलेगी। शनि देव 4 नवंबर के तरक्की के नए द्वार खोलेंगे। जिससे बिजनेस में भी खूब मुनाफा देखने को मिलेगा। इसके अवाला नौकरी में सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। कुल मिलाकर शनि देव सिंह राशि वालों पर 4 नवंबर से अपनी कृपा दृष्टि रखने वाले हैं।
मकर राशि
ज्योतिर्विदों के मुताबिक 4 नवंबर 2023 से जब शनि देव सीधी चाल चलेंगे तो उसके बाद का समय मकर राशि के लिए स्वर्णिम साबित होगा। दरअसल शनि सीधी चाल में वापस आकर इस राशि के जातकों की किस्मत संवारेंगे। ऐसे में इस दौरान बिजनेस में खूब आर्थिक प्रगति करेंगे। इसके साथ ही नौकरीपेशा वाले जातकों को भी जबरदस्त धन लाभ मिलेगा। संभव है शनि मार्गी की अवधि में जॉब में प्रमोशन भी मिल जाए। इसके अलावा जो लोग शनि दोष का सामना कर कहे हैं, उन्हें शनि देव राहत देंगे। इस दौरान घर परिवार में खुशहाली और सुख-शांति बनी रहेगी।
वृषभ राशि
4 नंवबर 2023 को शनि का मार्गी होना वृषभ राशि के लिए शुभ और लाभकारी माना जा रहा है। दरअसल इस दौरान शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। जिसके परिणामस्वरूप नौकरी में पदोन्नति और वेतनवृद्धि हो सकती है। इसके अलावा इस दौरान बिजनेस में खूब मुनाफा प्राप्त होगा। करियर में अच्छा ग्रोथ देखने को मिलेगा। शनि देव की कृपा से इस दौरान भवन और वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा और सेहत भी अच्छी रहेगी।
मिथुन राशि
शनि का मार्गी होना मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगलकारी साबित होगा। शनि देव मार्गी अवस्था में आगर इस राशि के लोगों पर अपनी कृपा बरसाएंगे। जिसके शुभ परिणामस्वरूप आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। बिजनेस में धन लाभ के कई योग बनेंगे। अगर शनि से संबंधित कोई पीड़ा है तो उसमें राहत मिलेगी। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल नजर आएगा। दुर्भाग्य दूर होंगे और आकस्मिक धन लाभ का भी योग बनेगा। नौकरी में कार्यस्थल पर शुभ समाचार प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि
4 नवंबर को होने वाला शनि का मार्गी कुंभ राशि वालों के लिए भी लाभप्रद साबित होगा। व्यापारियों और नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल रहेगा। व्यापार में दोगुना मुनाफा प्राप्त करेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस दौरान शश राजयोग से आर्थिक लाभ होगा। पार्टनरशिप के काम करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। शनि मार्गी की अवधि में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। केंद्र त्रिकोण राजयोग से मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन की अड़चनें दूर हो सकती हैं।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines