हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Shani Dev: जून की ये दो तारीख 3 राशियों के लिए बेहद खास, शनि देव की कृपा से बन जाएंगे मालामाल

Shani Dev: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जून माह ग्रह-गोचर और राशि परिवर्तन करने के लिए बेहद खास और शुभ है। इस माह में कर्मफल देने वाले शनि देव महाराज वक्री हो रहे हैं। शनि के वक्री होने से तीन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। लेकिन बता दें कि जून में शनि देव को प्रसन्न करने के लिए 2 खास दिन हैं। तो आइए जून के 2 खास दिन के बारे में विस्तार से जानते हैं। साथ ही शनि की वक्री से किन-किन राशियों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

Shani Dev: पंचांग के अनुसार, सप्ताह के सातों दिनों में शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। जून का महीना शनि देव की कृपा पाने के लिए बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि जून में दो दिन शुभ हैं। मान्यता है कि इस दिन आप पर शनि देव की कृपा बनी रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दो दिनों में कुछ उपाय करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही शनि देव का आशीर्वाद भी प्राप्त कर सकते हैं।

जून माह की पहली तारीख

वैदिक पंचांग के अनुसार, जून माह की पहली तारीख 6 जून है। 6 जून को ज्येष्ठ अमावस्या की तिथि है और इस दिन ही शनि देव की जयंती भी है। मान्यता है कि इस दिन यदि आप सच्चे मन से शनि देव की पूजा करते हैं तो आपको साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही शनि देव का आशीर्वाद भी मिलेगा। वहीं जून में शनि देव वक्री भी होने वाले हैं। शनि देव के वक्री से कई राशियों की किस्मत चमक सकती है तो कुछ राशि के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

जून माह की दूसरी तारीख

अगले माह की दूसरी तारीख 29 जून है। इस दिन कर्मफल देने वाले देव शनि देव वक्री होने जा रहे हैं। 29 जून को वक्री करने के बाद नवंबर तक इसी अवस्था में रहेंगे। ऐसे में बता दें कि शनि देव का प्रभाव कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। कुछ राशियों को उपाय भी करने पड़ सकते हैं। तभी साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। बता दें कि मकर राशि, कुंभ राशि और वृश्चिक राशि वाले लोग इस दिन शनि देव को तेल जरूर अर्पित करें। साथ ही तेल का दीपक भी जलाएं। गरीब लोगों को खाने की चीजों को दान करें। साथ ही शनिवार के दिन सरसों के तेल में दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। तो आइए आज इस खबर में जानते हैं कि किन-किन राशियों को शनि देव मालामाल करा सकते हैं।

विज्ञापन

मिथुन समेत तीन राशियों को मिलेगा लाभ

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जून की शुरुआत से लेकर अंतिम माह तक शनि देव इन तीन राशियां मिथुन, कर्क और तुला राशि वाले लोगों पर अपनी  कृपा बनाये रखंगे। साथ ही इन राशियों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विस्तार होने वाला है। कार्य के संबंध से विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। ध्यान रखें। खान-पान का भी ध्यान रखें। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें अचानक प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही आय में भी वृद्धि होने की संभावना हैं।

यह भी पढ़ें- पंच महापुरुष राजयोग के बनने से 5 राशियों की लगेगी नई नौकरी, जून में होंगे बड़े बदलाव

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बहुमुखी दिमाग के होते हैं ये 4 राशि वाले लोग, जानें क्या है इनकी विशेषताएं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola