Shani Uday 2024: कुंभ राशि में 18 मार्च को शनि देव होंगे उदय, 3 महीने तक इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

Shani Uday 2024: बता दें 18 मार्च को शनि देव कुंभ राशि में उदय होंगे। शनि देव के उदय होने से कुछ राशियों पर सकारात्मक तो कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आज इस खबर में जानेंगे आखिर शनि देव के उदय होने से किन-किन राशियों पर क्या-क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

Shani Uday 2024
विज्ञापन

Shani Uday 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव साल 2024 में राशि परिवर्तन नहीं करने वाले हैं, लेकिन नक्षत्र और चाल में बदलाव जरूर करेंगे। बता दें कि शनि देव के नक्षत्र और चाल में बदलाव से सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ता है। बता दें कि इस समय शनि देव कुंभ राशि में अस्त अवस्था में स्थित हैं और 18 मार्च को उदय हो जाएंगे। उसके बाद शनि देव 29 जून को वक्री भी होंगे।

ज्योतिषियों के अनुसार, शनि देव 29 जून के बाद वक्री करने के बाद नवंबर तक इसी अवस्था में रहेंगे। बता दें कि साल 2024 में शनि देव हर दो-तीन महीने पर सभी राशियों पर अपना प्रभाव स्थापित करेंगे। कुछ राशियों पर शनि देव की कृपा होगी तो कुछ राशियों को शनि देव की कृपा नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव 12 राशियों में से 5 राशियों पर हर समय अपनी कृपा बनाए रखेंगे। साथ ही सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलेंगे। आज इस खबर में जानेंगे कि शनि देव के उदय होने से किन-किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं साथ ही किन राशियों पर शनि देव का आशीर्वाद बना रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए शनि देव के उदय होना बेहद शुभ फलदायी रहने वाला है। जिन लोगों की करियर में कई बड़ी परेशानी आ रही हैं वह बहुत जल्द शनि देव की कृपा से दूर हो सकती है। साथ ही आपके करियर के लिए अच्छा समय आ सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही बिगड़े काम बनने लगेंगे। कई समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही कारोबार में उन्नति होगी।

तुला राशि

18 मार्च को शनि देव के उदय होने से तुला राशि वाले लोगों के लिए अच्छा रहेगा। शनि देव की कृपा से कारोबार, नौकरी और परीक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ करियर में अचानक बदलाव भी देखने को मिलेंगे। अटके काम पूरे होंगे। जो लोग राजनीतिक के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं उनको सफलता मिल सकती है। साथ ही किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय काफी बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। साथ ही जो लोग बिजनेस में किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं उन्हें उन सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही कार्य से संबंधित विदेश की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यह यात्रा कारोबार के लिए बेहद शुभ फलदायी रहेगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ