हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shani Dev Rajyog: जल्द बनेंगे शनि के 2 राजयोग, इन 4 राशि वालों को होगा छप्परफाड़ धन लाभ

Shani Dev Rajyog: शनि देव बहुत जल्द 2 राजयोग का निर्माण करने जा रहे हैं। शनि के ये दो राजयोग 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ है।

विज्ञापन
Shani Dev Rajyog

Shani Dev Rajyog: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शनि देव इस वक्त कुंभ राशि में विराजमान है। जिससे त्रिकोण राजयोग बना हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह त्रिकोण राजयोग 3 राशि वालों को 2025 तक धन लाभ कराएगा। शनि नवंबर में फिर से मार्गी चाल चलने जा रहे हैं। जिससे शश नामक राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि के ये दोनों ही राजयोग साल के अंत तक 4 राशि वालों को खूब धन लाभ कराएंगे। आइए जानते हैं कि किन 4 राशि वालों को राजयोग से छप्परफाड़ धन लाभ होने वाला है।

वृषभ राशि

 

वृषभ राशि वालों को त्रिकोण और शश राजयोग का सबसे अधिक लाभ प्राप्त होगा। शनि देव की कृपा से इस दौरान जॉब और व्यापार में जबरदस्त आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी। इसके साथ ही जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें खुशखबरी मिलेगी। कुल मिलाकर शनि इस राशि पर मार्गी होकर भी मेहरबान रहेंगे।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को शनि के शश और त्रिकोण राजयोग से भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मकान और वाहन खरीदने के प्रबल योग हैं। मुकदमेंबाजी में जीत हासिल होगी। नौकरी में पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। बिजनेस में अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। निवेश से धन लाभ का योग है। शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली रहेगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा।

यह भी पढ़ें: Gold For Zodiac: ये 4 राशि वाले भूलकर भी ना पहनें ‘सोना’, कंगाली नहीं छोड़ेगी पीछा

विज्ञापन

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि वालों को शनि के शश और त्रिकोण योग से अत्यधिक लाभ होगा। दरअसल इस दौरान चौतरफा लाभ देखने को मिलेगा। बिजनेस में आर्थिक उन्नति के भरपूर अवसर मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। संतान पक्ष के कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। माता जी का आशीर्वाद बना रहेगा। अचानक धन लाभ का योग है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए त्रिकोण राजयोग और शश राजयोग वरदान के समान साबित होगा। दरअसल इस अवधि में शनि देव की विशेष कृपा बनी रहेगी। जिसके परिणामस्वरूप नौकरी और व्यापार में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जमीन-जायदाद से आर्थिक लाभ होगा। बिजनेस में अटका हुआ पैसा मिलेगा। यात्रा योग है, जिससे आर्थिक लाभ की संभावना है। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Astro Tips For Daan: दान में कभी ना लें ये 5 चीजें, वरना शुरू हो जाएगा बेहद बुरा वक्त

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola