Shani Dev: न्याय के देवता शनि देव की कृपा जिस व्यक्ति पर हो जाती है उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है। मान्यता है कि शनि देव की मेहरबानी से रंक भी राजा बन जाता है और जिस पर शनि की बुरी दृष्टि पड़ जाती है वो राजा से भी रंक बन सकता है। ये ही कारण है कि हर कोई शनि देव से बचकर रहना पसंद करता है। अपने पिता सूर्य देव से भी ज्यादा क्रोधित और न्यायाधीश कहलाए जाने वाले शनि आगामी दिनों में अपनी चाल बदलने जा रहे हैं जिससे कुछ राशि के लोगों का भाग्य बदलने वाला है।
शनि देव की बदलेगी चाल!
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वर्तमान में कुंभ राशि में शनि देव विराजमान हैं। इस बार शनि देव किसी भी राशि में प्रवेश नहीं करेंगे। राशि परिवर्तन न करने के बाद भी वो कुछ राशियों का भाग्य बदलने वाले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शनि देव इस बार 30 जून 2024 को अपनी चाल बदलने वाले हैं। ऐसे में शुभ संयोग बन रहे हैं जो 3 राशियों का भाग्योदय करेंगे। आइए जानते हैं कि 12 में से वो 3 राशियां कौन सी हैं जिनका भाग्योदय होने वाला है?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि की चाल बदलना शुभ रहेगा। नौकरी से लेकर व्यापार में आपको लाभ ही लाभ होगा। धन में वृद्धि होगी। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा। आपसी प्यार बढ़ेगा और मन में प्रसन्नता रहेगी। नए काम की शुरुआत आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। पढ़ाई-लिखाई के कार्यों में सफलता हासिल होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए भी शनि की चाल बदलना शुभ संयोग के साथ है। हर तरह के कार्यों में आपको तरक्की हासिल होगी। जिस काम को करने की ठान लेंगे, उसमें जरूर सफलता हासिल होगी। दोस्त और साथियों के सहयोग से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को व्यापार में और नौकरीपेशा लोगों नौकरी में तरक्की मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Shaniwar Ke Upay: शनिदेव को खुश करने के लिए उपाय
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शनि की चाल बदलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। कामकाज में सफलता हासिल हो सकती है। पति-पत्नी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आपको आगामी दिनों में शुभ संकेत मिल सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। व्यापार में उन्नति हो सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines