Shani Dev: कल से बदल जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत, शनि देव करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

Shani Dev Ka Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव कल यानी 6 अप्रैल को अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। शनि देव की चाल में बदलाव होने से कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों की किस्मत बदलने वाली है।

Shani Dev
विज्ञापन

Shani Dev Ka Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव को कर्म और न्याय के देवता कहा गया है। माना जाता है कि जब भी शनि देव अपना नक्षत्र या राशि परिवर्तन करते हैं, तो सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ता है। ऐसे में शनि देव कल यानी 6 अप्रैल को अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव कल यानी 6 अप्रैल दिन शनिवार को शाम 3 बजकर 55 मिनट पर पूर्व भाद्र पद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से कल से कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। उन राशियों पर शनि देव हर समय मेहरबान रहेंगे। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि

शनि देव के पूर्व भाद्र पद नक्षत्र में प्रवेश करने से मेष राशि वाले लोगों के वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। ससुराल पक्ष से कुछ अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। साथ ही धन-संपदा में वृद्धि होने की संभावना है। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन

कन्या राशि

शनि देव की चाल में बदलाव कन्या राशि वाले लोगों के लिए अनुकूल साबित होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। साथ ही सभी परेशानियों से मुक्ति मिल जाएंगी। किसी भी कार्य में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। माना जा रहा है कि इस माह के अंत तक कोई नया कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। जिसमें डबल का मुनाफा हो सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

धनु राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कल शनि देव के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने से धनु राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको लाभ ही लाभ मिलेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। साथ ही शनि देव का आशीर्वाद मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ