Shani Dev Favourite Zodiac Signs: शनि ग्रह को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है. शनिदेव सभी लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. शनि को दो राशियों मकर और कुंभ का स्वामी ग्रह माना जाता है. इसके अलावा शनिदेव तुला राशि में उच्च के होते हैं. ज्योतिष के अनुसार, शनि को कर्म, न्याय, अनुशासन और जिम्मेदारी का कारक ग्रह माना जाता है. शनि ग्रह के शुभ फल देने पर व्यक्ति को सफलता मिलती है और वह करियर में आगे बढ़ता जाता है. हालांकि, अगर शनि अशुभ फल देते हैं, तो जीवन में संघर्ष का सामना करना पड़ता है.
शनि की प्रिय राशियों पर प्रभाव
मकर राशि
ज्योतिष के अनुसार, शनि ग्रह को मकर राशि का स्वामी ग्रह माना जाता है. मकर राशि के जातकों पर शनि और बुध का प्रभाव होता है. यह लोग इन ग्रहों के प्रभाव से बुद्धिमान, समझदार और चालाक होते हैं. इनकी बुद्धिमानी के चलते यह लोग अमीर बनते हैं. बुद्धिमानी का सीधा फायाद इन्हें करियर और कारोबार में मिलता है. मकर राशि में शश योग बनने से इन्हें लाभ होता है. इन्हें इस योग के बनने से अपार धनलाभ मिलता है.
ये भी पढ़ें – Vaidhriti Yog: कल बनेगा वैधृति योग, मेष समेत इन 5 राशियों को देगा लाभ, बढ़ेगा मान-सम्मान
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव होते हैं. कुंभ राशि वालों पर शनिदेव का प्रभाव देखने को मिलता है. शनि ग्रह कुंभ राशि वालों को मेहनत का फल देते हैं. इन लोगों को शनि के प्रभाव से करियर में सफलता मिलती है. शनि इन लोगों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आते हैं. कुंभ राशि में शश राजयोग का बनना बेहद शुभ होता है. इस स्थिति में शनि कुंभ राशि वालों पर खूब मेहरबान होते हैं.
ये भी पढ़ें – Birth Month Astrology: कैसे होते हैं जून में जन्मे लोग, कौन-सी खूबियां बनाती हैं इन्हें सबसे अलग? जानिए
मकर और कुंभ राशि के लिए उपाय
शनिदेव मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह हैं. इन राशियों को शनिदेव की कृपा के लिए खास उपायों को करना चाहिए. शनिदेव की कृपा के लिए इन राशि के लोगों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. पीपल के पेड़ को जल चढ़ाना चाहिए. शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं. सरसों के तेल, काली चीजों और लोहे की चीजों का दान करें. शनिदेव के मंत्र ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines