Shani Chandra Grahan: वक्री शनि के चंद्र ग्रहण का 3 राशियों पर नेगेटिव प्रभाव; जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Shani Chandra Grahan: शनि के चंद्र ग्रहण का ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्व है, क्योंकि इसका असर कुछ राशियों पर बेहद नकारात्मक होता है। आइए जानते है, चंद्रमा के गोचर से होने वाली इस समय वक्री शनि से जुड़ी इस विशेष ज्योतिषीय घटना का किन 3 राशियों पर नेगेटिव असर होने की संभावना है?

Shani-Chandra-Grahan

Shani Chandra Grahan: शनि का चंद्र ग्रहण एक विशेष खगोलीय घटना है। जब चंद्रमा, पृथ्वी और शनि ग्रह के बीच से गुजरता है, तो शनि कुछ समय के लिए चंद्रमा के पीछे छिप जाता है, जिसे शनि का चंद्र ग्रहण कहते हैं। यह घटना केवल तभी होती है, जब तीनों ग्रह यानी पृथ्वी, चंद्रमा और शनि एक सीधी रेखा में होते हैं। अंग्रेजी में ‘लूनर ऑकल्टेशन ऑफ सैटर्न’ (Lunar Occultation of Saturn) के नाम से जाने वाले इस घटना का ज्योतिषीय महत्व बहुत अधिक है। यह घटना 24-25 जुलाई, 2024 की रात में होने वाली है। यह अभी और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि शनि अभी उल्टी चाल चल रहे हैं। आइए जानते हैं, शनि के चंद्र ग्रहण का किन 3 राशियों पर बेहद नकारात्मक असर होने की संभावना है?

विज्ञापन

शनि के चंद्र ग्रहण का राशियों पर असर

मकर राशि

आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। इसका नेगेटिव असर प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों फ्रंट पर पड़ सकता है। अभी व्यापार हो शेयर बाजार कहीं भी निवेश करने से बचें, हानि की संभावना है। कारोबार यात्राएं अलाभकारी साबित हो सकती हैं। प्राइवेट जॉब करने वालों की नौकरी पर संकट के बादल हैं। दांपत्य जीवन जीवन में विवाद बढ़ सकता है। स्वास्थ्य समस्याओं पर अत्यधिक खर्च होने से जेब ढीली रहेगी।

विज्ञापन

कुंभ राशि

व्यवसाय में अप्रत्याशित नुकसान हो सकते हैं। कोई पुरानी बीमारी फिर परेशान कर सकती है। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों में निराशा हाथ लगेगी। धन आमद के स्रोत बंद हो सकते हैं। इनकम घटने से जीवन के रहन-स्तर में गिरावट आएगी। पैतृक संपत्ति का विवाद फिर खड़ा होने से मानिसक तनाव बढ़ेगा। घर-परिवार में कलह का वातावरण रहने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों ऑफिस में कलीग से विवाद बढ़ सकता है।

मीन राशि

आपकी इनकम में अप्रत्याशित रूप से कमी आ सकती है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश से नुकसान होने की संभावना है। विदेश से व्यापार करने वाले जातक कारोबारियों विशेष हानि होने के योग हैं। जीवन में तनाव बढ़ सकता है। आप आकस्मिक रूप से बीमार हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का काम और गुणवत्ता पर असर होगा। साथ काम करने वालों से संघर्ष बढ़ सकता है।

विज्ञापन

बता दें, शनि के चंद्र ग्रहण की यह विशेष ज्योतीषीय घटना 14 अक्टूबर 2024 को फिर से घटित होगी। 24 जुलाई 2024 को होने वाली इस घटना को भारत के मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और गुवाहाटी जैसे शहरों में दिखाई देने की संभावना है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ