---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Budh Yuti 2025: दोनों हाथों से शनि-बुध बरसाएंगे 3 राशियों पर कृपा, जनवरी में बनेगा त्रिएकादश योग

Shani Budh Yuti 2025: नया साल कुछ राशियों के लिए फलदायी रहेगा। शनि और बुध की युति से त्रिएकादश योग बन रहा है जो 3 राशियों की किस्मत चमका सकता है। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

Shani Budh Yuti 2025: नए साल 2025 में ग्रह गोचर से 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ सकता है। साल के पहले महीने यानी जनवरी 2025 में कर्मफल दाता शनि और ग्रहों के राजकुमार बुध की युति के साथ त्रि-एकादश योग निर्माण हो रहा है। दरअसल, 19 जनवरी को शनि और बुध एक-दूसरे से 60 डिग्री पर होंगे। शनि के एकादश भाव में बुध और बुध से तीसरे भाव में शनि होंगे जिससे त्रिएकादश योग बनेगा। ये योग 12 राशियों में से 3 राशियों के लिए लाभकारी होगा। आइए जानते हैं किन राशियों पर त्रिएकादश योग से शनि-बुध की कृपा बन सकेगी?

मेष राशि (Aries)

शनि और बुध की युति से बन रहा त्रिएकादश योग लाभकारी रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है। बनाई गईं योजनाएं लाभकारी रहेंगी। कारोबार में तरक्की के नए दरवाजे खुलेंगे। सामाजिक कार्यों के अलावा धार्मिक कार्यों में खास रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। रिश्ते में मजबूती होगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रियों के लिए समय अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: शनि की राशि में सूर्य करेंगे प्रवेश, पलटेगी 3 राशियों की किस्मत!

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए त्रि-एकादश योग लाभकारी रहेगा। आय में वृद्धि के लिए नए अवसर मिलेंगे। समाज में मान और सम्मान बढ़ेगा। आपको तारीफ सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। रोजगार के लिए नए अवसर मिलेंगे। मानसिक स्थिति सही रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा। नया साल आपके लिए खास रहेगा। शनि-बुध की खास कृपा आप पर हो सकती है।

---विज्ञापन---

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि में शनि ग्रह 2025 में प्रवेश करेंगे, जिससे इस राशि के लोगों पर शुभ प्रभाव पड़ेंगे। जातकों के लिए आगामी समय लाभकारी रहेगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। कारोबार में उन्नति मिल सकती है। शनि और बुध दोनों ग्रहों की खास कृपा मीन राशि पर होने वाली है। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा।

ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों में जन्म लेने वाले लोग होते हैं Good या Bad? धोखा दिया तो खैर नहीं!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 19, 2024 11:20 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola