Shani Budh Yuti 2025: 11 फरवरी से 3 राशियों पर मेहरबान होंगे बुध-शनि, दोनों ग्रह कुंभ राशि में बनाएंगे युति

Shani Budh Yuti 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध द्वारा कुंभ राशि में प्रवेश किया जाएगा जिसका असर 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ सकता है। आज हम आपको उन 3 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर शनि और बुध दोनों ग्रहों की खास मेहरबानी रहेगी।

Shani Budh Yuti 2025 lucky zodiac signs

शनि बुध युति 2025

विज्ञापन

Shani Budh Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राशि और ग्रह का खास संबंध बताया गया है। अगर नौ ग्रहों द्वारा राशि या नक्षत्र परिवर्तन किया जाता है तो इसका शुभ और अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। साल 2025 में शनि ग्रह और बुध ग्रह की युति बन रही है। ये युति 3 राशियों के लिए उत्तम फल देने वाली रहेगी। वाणी के कारक ग्रह बुध और न्यायाधीश शनि ग्रह एक साथ कुंभ राशि में विराजमान होंगे जिसके कारण दोनों ग्रहों की युति बनेगी। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन-कौन सी हैं?

बुध गोचर से शनि के साथ बनी युति

द्रिक पंचांग के अनुसार ग्रहों के राजकुमार बुध 11 फरवरी 2025, मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान शनि की राशि कुंभ में विराजमान होंगे। इस राशि में पहले से शनि ग्रह विराजमान होंगे, जिससे बुध के साथ शनि की युति बनेगी।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए शनि और बुध की युति लाभकारी रहेगी। नौकरी करने वालों नया ऑफर मिलेगा। आप तरक्की हासिल करने के लिए नए कदम उठाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन वृद्धि के योग बनेंगे। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। करियर में सफलता मिलेगी। बुध और शनि की युति से भाग्योदय वाली रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए बुध और शनि की युति उत्तम रहेगी। दोनों ग्रह की मेहरबानी इस राशि के लोगों पर खास रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। पहले की तुलना में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। तनाव से मुक्त मिलेगी।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए बुध-शनि की युति लाभकारी रहेगी। दोनों ग्रह इसी राशि में विराजमान होंगे, जिससे कामकाज में सफलता मिल सकेगी। कुंभ राशि के लोगों के लिए सभी कार्य फलदायी रहेंगे। धन में बढ़ोतरी के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। आप जिस काम को करने का सोचेंगे उसमें सफल हो सकेंगे। बिना वजह के विचार तनाव में डाल सकते हैं लेकिन इससे आप जिंदगी में आगे बढ़ेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ