Shani-Budh Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज शनिवार है और आज के दिन शनि देव और बुध देव अपना नक्षत्र परिवर्तन कर चुके हैं। बता दें कि शनि देव 9 मार्च दिन शनिवार को शतभिषा नक्षत्र में सुबह 1 बजकर 26 मिनट पर प्रवेश कर चुके हैं। वहीं बुध ग्रह भी सुबह 2 बजकर 54 मिनट पर उतरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं।
बता दें कि बुध देव को बुद्धि, ज्ञान और चंचलता के कारक ग्रह माना गया है। वहीं शनिदेव को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। मान्यता कि जब ये दोनों ग्रह अपनी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो कुछ राशियों पर सकारात्मक तो कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों पर क्या-क्या प्रभाव पड़ेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शनिवार का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। शनिवार को शनिदेव और बुध देव के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि के लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके स्थान में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। साथ ही आय में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि वाले लोगों के लिए शनि और बुध के नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शानदार रहने वाला है। जो लोग नए कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह गोचर शुभ साबित होगा। कारोबार में उन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में विस्तार भी होने की संभावना है।
तुला राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि वाले लोगों के लिए यह परिवर्तन बहुत ही शुभ है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह परिवर्तन बहुत ही लाभदायक रहेगा। किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। बता दें यह मुलाकात भविष्य के लिए शुभ साबित होगी।
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर सूर्य, चंद्रमा, शनि, और शुक्र इन 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, जमकर कराएंगे धन की बरसात
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर 5 राशियों की बदलने जा रही है किस्मत, शनि और मंगल दिलाएंगे धन-लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines