Shani Aur Guru Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों में गुरु, राहु और शनि देव के राशि परिवर्तन बहुत ही खास माना गया है। माना जाता है कि इन तीनों का ग्रह का राशि परिवर्तन बेहद प्रभावशाली होता है। ज्योतिषियों के अनुसार, वर्तमान समय में शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं, वहीं राहु मीन और गुरु बृहस्पति मेष राशि में हैं। बता दें कि शनि देव और गुरु ग्रह जिस भाव में रहते हैं उस भाव को प्रभावित करते हैं साथ ही जागृत भी करते हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, 6 अप्रैल 2024 को शनि देव राहु के नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश करेंगे वहीं गुरु बृहस्पति पूर्वाभाद्र नक्षत्र में गोचर करेंगे। माना जा रहा है कि देव गुरु बृहस्पति अपने मित्र ग्रह चंद्रमा, सूर्य और मंगल के नक्षत्र रोहिणी, कृत्तिका और मृगशीर्षा में भी प्रवेश करेंगे। बता दें शनि और गुरु बृहस्पति दोहरे फल देंगे। शनि और गुरु के दोहरे फल का असर सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ जरूर पड़ेगा। आज इस खबर में जानेंगे आखिर कौन सी 2 राशियां हैं जिन पर शनि और गुरु का दोहरा फल प्राप्त होंगे।
यह भी पढ़ें- सिंह और तुला राशि वालों के लिए चुनौतियों भरा रहेगा आज का दिन, पढ़ें वित्तीय राशिफल
मिथुन राशि
वैदिक शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि में शनि देव भाग्य, राहु ग्रह कर्म और गुरु बृहस्पति लाभ के भाव में रहेंगे। ऐसे में जातक का ग्यारहवां भाव जागृत होगा। मिथुन राशि के जातकों का ग्यारहवां भाव जागृत होने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। साथ ही सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। राजनीति में उच्च अधिकारियों से मुलाकात हो सकती है। साथ ही जो जातक नौकरी करते हैं, उनको सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शनि और गुरु का दोहरा गोचर बहुत ही शुभ फलदायी रहने वाला है। क्योंकि देव गुरु धनु राशि के पंचम भाव में हैं और 30 अप्रैल तक रहेंगे। उसके बाद देवगुरु छठे भाव में चले जाएंगे। धनु राशि में शनि देव तीसरे भाव में हैं। ऐसे में जातक को पढ़ाई में मन लगेगा। साथ ही 30 अप्रैल के बाद जातक को नौकरी लगने का आसार है। जो जातक शेयर मार्केट में निवेश करते हैं, उनको धन लाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें- कुंभ राशि में 30 साल बाद बनेगा शनि और मंगल की युति, इन राशियों को मिलेगी सभी कष्टों से मुक्ति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
13 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
21 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines