हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grah Gochar 2025: गोचर से पहले शनि होंगे अस्त, इन 7 राशि वालों को हर काम में मिलेगी शिकस्त!

Grah Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि 28 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं। शनि का अस्त होना कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही खराब समय लेकर आने वाला है।

विज्ञापन
शनि कुंभ राशि में अस्त

Grah Gochar 2025: ज्योतिष में शनि को कर्मफलदाता यानी न्यायाधीश माना गया है। यही कारण शनि की चाल में जब भी कोई बदलाव होता है तो उसका इंपैक्ट सभी 12 राशि के लोगों पर पड़ता है। आगामी 29 मार्च 2025 को शनि अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में जा रहे हैं। वहीं, द्रिक पंचांग के अनुसार शनि 28 फरवरी शुक्रवार की शाम 7 बजकर 06 मिनट पर कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। इसके बाद शनि 9 अप्रैल 2025 को मीन राशि में उदय होंगे।

ज्योतिष के अनुसार शनि के अस्त होने का इंपैक्ट सभी 12 राशि वालों पर पड़ेगा। कुछ के लिए थोड़ा अच्छा तो कुछ के लिए ये बेहद खराब समय लेकर आएगा। इस समय के दौरान कुछ राशि वालों को जीवन तहस-नहस तक हो सकता है। इस कारण सावधान रहना आवश्यक होगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए शनि का अस्त होना अच्छा नहीं रहने वाला है।

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: गोचर से पहले शनि होंगे अस्त, इन 7 राशि वालों को हर काम में मिलेगी शिकस्त!

विज्ञापन

मेष राशि

शनि मेष लग्न वाले लोगों के अष्टम भाव में अस्त होंगे। इस भाव में शनि का अस्त होना आपके करियर की रफ्तार कम करेगा। इसके साथ ही आपके प्रमोशन और इनकम पर भी असर डालेगा। आपके बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। कार्यों में देरी के साथ ही आपको मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को शनि का अस्त होना धन हानि का संकेत दे रहा है। इस दौरान आपको फालतू के खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको दो-चार होना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी कलेश से आपका मन खराब हो सकता है।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के स्वामी सूर्य हैं। इस राशि वालों के लिए शनि का अस्त होना बेहद खराब समय लेकर आएगा। नौकरी करते हैं तो प्रमोशन और ग्रोथ होने में समस्या आपको देखने को मिल सकती है। व्यापार में भी आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको किसी बड़े निवेश से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में भी आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह समय मानसिक और शारीरिक तनाव को बढ़ा सकता है। किसी भी काम की शुरुआत के लिए यह समय सही नहीं रहेगा। कानूनी मामलों में आप फंस सकते हैं। इस कारण सावधान रहें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

शनि के अस्त होने से आप करियर और फाइनेंस से जुड़े मामलों में कुछ ऐसे फैसले ले सकते हैं, जो आपके लिए गलत साबित हो सकते हैं। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में तनाव का सामना आपको करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास की कमी आपको महसूस हो सकती है।

मकर राशि

यह शनि की स्वयं की राशि है। इनके अस्त होने से मकर राशि वालों के जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। वर्कप्लेस पर आपको अनिश्चितता का अनुभव होने की संभावना है। धन हानि होने के साथ ही निवेश से भी आपको नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

अभी शनि कुंभ राशि में ही विराजमान हैं और इसी में ही अस्त होने वाले हैं। इस कारण कुंभ राशि वालों के जीवन में भी समस्याएं आना स्वाभाविक है। इस राशि के भी स्वामी शनि ही हैं। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। किसी भी बड़े फैसले को लेने में आपको दुविधा हो सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को प्लानिंग्स में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: होली से पहले चमकेगी इन 5 राशि वालों की किस्मत, बनने वाला है गजकेसरी राजयोग!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola