Shani Asta 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि एक शक्तिशाली ग्रह है जो व्यक्ति को उनके कर्म के अनुसार लाभ प्रदान करते हैं। नवग्रहों में ये ग्रह सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह भी माना जाता है। 29 मार्च 2025 को एक राशि से दूसरी राशि में शनि ग्रह प्रवेश करने वाले हैं। एक राशि में करीब ढाई साल तक विराजमान रहते हैं। दोबारा आने में लगभग 30 साल का वक्त लगाते हैं। इस दौरान शन उदित और अस्त अवस्था में भी रहते हैं जिससे 12 राशियों पर शुभ और अशुभ तरह का प्रभाव पड़ सकता है।
कब होंगे शनि अस्त?
ज्योतिष के अनुसार फरवरी की आखिरी तारीख यानी 28 फरवरी 2025 को कुंभ राशि में शनि अस्त होंगे। इसी अवस्था में रहते हुए गुरु बृहस्पति की राशि मीन में शनि गोचर करेंगे। 28 फरवरी, शुक्रवार को शाम 7 बजकर 1 मिनट पर कुंभ राशि में शनि अस्त हो जाएंगे। इस अवस्था में करीब 37 दिनों तक रहेंगे और 6 अप्रैल 2025 को शनि उदय होंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए शनि का अस्त होना शुभ प्रभावों के साथ रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यस्थल में अधिकारियों का साथ मिलेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। सकारात्मक विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। परिवार के लोगों के साथ संबंध सुधरेंगे।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शनि अस्त होना लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। अपार धन लाभ के योग बन सकते हैं। भाई-बहनों के बीच संबंध सुधरेंगे। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। कामयाबी हासिल करने के लिए नए दरवाजे खुलेंगे। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना बहुत उत्तम रहेगा। समाज में मान और सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आय वृद्धि या प्रमोशन का योग बन सकता है। खर्च बढ़ेगा लेकिन पैसों की बढ़ोतरी के भी नए-नए अवसर प्रदान होंगे। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। पार्टनर का सपोर्ट मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
21 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines