Shani Ast: 6 दिनों बाद अस्त होंगे शनिदेव, इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय; भर सकती है धन की झोली!

Shani Ast: ज्योतिष गणना के अनुसार, शनिदेव शुक्रवार 28 फरवरी, 2025 की शाम में कुंभ राशि में अस्त होंगे। इस अवस्था में वे कुल 40 दिनों तक रहेंगे और इसके बाद बुधवार 9 अप्रैल, 2025 को वे मीन राशि में उदित होंगे। शनिदेव के अस्त होने का 3 राशियों पर बेहद सकारात्मक असर होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

shani-ast-2025-horoscope

Shani Ast: ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मफल का स्वामी होने का दायित्व प्राप्त है और उनको मनुष्य को उसके कर्म के अनुसार शुभ-अशुभ फल देने की जिम्मेदारी दी गई है। इसलिए शनि की हर गतिविधि पर ज्योतिषियों और पंडितों की बड़ी खास नजर रहती है। आज से 6 दिन बाद यानी 28 फरवरी से नवग्रहों में बेहद इस शक्तिशाली ग्रह यानी शनि अस्त होने वाले हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, शनिदेव शुक्रवार 28 फरवरी, 2025 की शाम में 07:06 PM बजे अस्त होंगे। कुंभ राशि में अस्त होकर शनि इस अवस्था में कुल 40 दिनों तक रहेंगे।

विज्ञापन

अस्त शनि का राशियों पर असर

दृक पंचांग के अनुसार, अपनी अस्त अवस्था में ही शनिदेव 29 मार्च, 2025 को अपना राशि परिवर्तन करेंगे और कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। अपने इस गोचर के 11वें दिन यानी बुधवार 9 अप्रैल, 20 मीन राशि में उदित होंगे। शनि के अस्त होने का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 3 राशियों पर बेहद सकारात्मक असर होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि पर अस्त शनि का प्रभाव सकारात्मक हो सकता है, क्योंकि शनि इस राशि के स्वामी शुक्र शनि के परम मित्र हैं। इस दौरान तुला राशि के जातकों को करियर और व्यवसाय में लाभ हो सकता है। उनकी मेहनत और लगन का परिणाम मिलेगा, और वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। न्याय और संतुलन के मामलों में सफलता मिल सकती है। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। मानसिक तनाव में कमी आएगी और ऊर्जा स्तर बेहतर रहेगा।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि शनि की स्वराशि है, इसलिए अस्त शनि का प्रभाव इस राशि पर सकारात्मक हो सकता है। इस दौरान मकर राशि के जातकों को करियर और व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। शनि की स्थिति से उन्हें आत्मविश्वास और धैर्य मिलेगा, जिससे वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक होगी। मित्रों और सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे मनोबल बढ़ेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि शनि की स्वराशि होने के साथ-साथ मूल त्रिकोण राशि भी है, इसलिए अस्त शनि का प्रभाव इस राशि पर भी अनुकूल हो सकता है। इस समय कुंभ राशि के जातकों को रचनात्मकता और इनोवेशन में सफलता मिल सकती है। सामाजिक और पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा और उन्हें समाज में भरपूर सम्मान मिलेगा। निर्णय क्षमता मजबूत होगी, जिससे सही फैसले लेकर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आध्यात्मिक और मानसिक शांति की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में सुधार हो सकता है, खासकर जो लंबे समय से परेशान कर रही थीं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ