Shani Ast: अपने गोचर के दौरान कुछ ग्रह अस्त और उदय होते रहते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि जब कोई ग्रह परिक्रमा पथ पर सूर्य के समीप आते हैं, तो अपनी तेज खो देते हैं और सूर्य की आभा में छिप जाते हैं, इसे ही ग्रह का अस्त होना कहते हैं। जब ग्रह सूर्य से दूर हटते हैं, तो वे फिर दृश्यमान हो जाते हैं, इसे ग्रह का उदय होना कहते हैं। ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, ग्रह के अस्त और उदय होने से राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रकार के असर होते हैं।
ज्योतिष शास्त्र अनुसार, शनि ग्रह मनुष्यों को उनके कर्म के अनुसार, फल देने वाले ग्रह हैं। न्यायाधीश की पदवी प्राप्त शनि ग्रह शुक्रवार 28 फरवरी, 2025 की शाम में 7 बजकर 6 मिनट से कुंभ राशि में अस्त हो चुके हैं और कुल 40 दिनों तक अस्त रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शनि के अस्त होने से अधिकांश राशियों पर नकारात्मक असर होंगे, लेकिन 3 राशियों के जातक ऐसे भी हैं, जिनके लिए शनि का अस्त होना बेहद फलदायी साबित होगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: बड़े कारगर हैं ये 3 वास्तु उपाय, आजमाते ही छूमंतर हो जाएगी बड़ी से बड़ी टेंशन!
तुला राशि
तुला राशि पर शनि का प्रभाव हमेशा से ही महत्वपूर्ण रहा है। शनि के अस्त होने से तुला राशि वालों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे, और उनके प्रयासों को सराहना मिलेगी। उनकी मेहनत का फल मिलेगा, और उनकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शनि के अस्त होने से तुला राशि वालों की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। उन्हें अचानक धन लाभ हो सकता है, और निवेश के मामले में भी उन्हें अच्छे परिणाम मिलेंगे। तुला राशि वालों के जीवन में आने वाले कष्ट दूर होंगे। आपकी सेहत में सुधार होगा और मानसिक तनाव से भी राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बढ़ेगी।
मकर राशि
मकर राशि शनि की स्वराशि है और इस राशि के जातकों पर शनि का प्रभाव बहुत अधिक होता है। शनि के अस्त होने से मकर राशि वालों की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। आपको लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्हें नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। निवेश के मामले में उन्हें अच्छे रिटर्न मिलेंगे, और पुराने ऋणों से मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। यदि किसी के साथ मनमुटाव या तनाव था, तो वह दूर होगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और तनाव से मुक्ति मिलेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि शनि की मूल त्रिकोण उच्च राशि मानी जाती है और इस राशि के जातकों पर शनि का प्रभाव गहरा होता है। शनि के अस्त होने से कुंभ राशि वालों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। यह लाभ किसी पुराने निवेश, सैलरी में बोनस या किसी अन्य स्रोत से प्राप्त हो सकता है। आपको सही समय पर सही निर्णय लेने की सलाह दी जाती है, क्योंकि आपके कर्म के अनुसार शनि की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपकी वित्तीय योजनाएं सफल होंगी। यदि आप किसी किसी कर्ज या वित्तीय दबाव में हैं, तो शनि के अस्त होने से आपको इस स्थिति से मुक्ति मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: Theory of Karma: सावधान! बकाया मत छोड़ें ये 3 चीजें, वरना अगले जन्म में भी चुकाना पड़ेगा कर्ज!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines