Shani Amavasya 2026: कल 16 मई 2026, दिन शनिवार को ज्येष्ठ अमावस्या तिथि है. ज्येष्ठ अमावस्या शनिवार को होने से यह शनि अमावस्या होगी. शनि अमावस्या के साथ ही इस दिन शनि जयंती और वट सावित्री व्रत है. अमावस्या के दिन नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है. ऐसे में शनि अमावस्या का दिन चार राशियों के लिए मुश्किल भरा रह सकता है. इन राशियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या और आर्थिक परेशानी हो सकती है.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को खर्चे अधिक होने के कारण परेशान होना पड़ सकता है. फिजूलखर्ची से आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. आपके ऊपर धन संकट आ सकता है. ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है. सेहत के को लेकर सावधान रहना होगा वरना तबियत खराब हो सकती है. आप खान-पान का खास ध्यान रखें.
कर्क राशि
शनि अमावस्या वालों के रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. रिश्तों में तनाव हो सकता है. व्यापार में अविश्वास के कारण नुकसान हो सकता है. आपका तनाव बढ़ सकता है. आप निवेश करने में जल्दबाजी न करें वरना आपको नुकसान हो सकता है. आप कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच विचार लें.
तुला राशि
तुला राशि वालों को सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. आपका मन उदास रह सकता है. आप नकारात्मक विचारों पर काबू पाएं. आपकी सेहत तनाव के कारण खराब हो सकती है. आप तनाव लेने से बचें. किसी को उधार देने से बचें वरना आपका पैसा फंस सकता है.
मीन राशि
मीन राशि वालों को विवाद या झगड़े के कारण परेशान होना पड़ सकता है. आपको इससे दूर रहना होगा. काम के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है. खुद को शांत रखें और आराम करें. सेहत का खास ध्यान रखें. आपके घर के किसी सदस्य की सेहत खराब होने से खर्च बढ़ सकता है. इससे आर्थिक तौर पर परेशान हो सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.