---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Amavasya 2023: शनि अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग, शनि देव 4 राशियों पर रहेंगे मेहरबान

Shani Amavasya 2023: शनि अमावस्या 14 अक्टूबर को यानी कल है। इस दिन सूर्य ग्रहण का भी संयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन कुछ राशियों पर शनि देव मेहरबान रहने वाले हैं।

---विज्ञापन---

Shani Amavasya 2023: अमावस्या कृष्ण पक्ष की आखिरी तिथि को कहते हैं। जब अमावस्या का संयोग शनिवार के दिन पड़ती है तो उसे शनि अमावस्या कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल शनिश्चरी अमावस्या पर सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। शनि अमावस्या इस बार 14 अक्टूबर को पड़ रही है। ऐसे में यह शनि अमावस्या कई मायनों में शुभ मानी जा रही है। ज्योतिषिय गणना के मुताबिक, शनि अमावस्या पर लगने वाला सूर्य ग्रहण 3 राशि से संबंधित जातकों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन शनि देव 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे। आइए जानते हैं शनि अमावस्या पर बनने वाला सूर्य ग्रहण का खास संयोग किन राशियों के लिए शुभ है।

वृषभ राशि

---विज्ञापन---

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शनि अमावस्या का दिन वृषभ राशि के लिए बेहद शुभ है। दरअसल इस दिन वृषभ राशि पर शनि देव की शुभ दृष्टि रहेगी। जिसके प्रभाव से इस राशि से संबंधित जातकों को नौकरी में पदोन्नति का लाभ मिलेगा। करियर में ग्रोथ देखने को मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सौहार्द और खुशियां बनी रहेंगी। शनि देव के शुभ प्रभाव से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। बिजनेस में खूब मुनाफा होगा।

यह भी पढ़ें: नवरात्रि शुरू होने से पहले घर में लाएं 5 शुभ चीजें, माता रानी का मिलेगा भरपूर आशीर्वाद

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शनि अमावस्या के दिन मिथुन राशि वालों पर शनि देव की विशेष कृपा रहेगी। इस दौरान नौकरी में प्रमोशन का शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस में आर्थिक लाभ के प्रबल योग बनेंगे। यात्रा से आर्थिक लाभ होगा। पैतृक संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में शांति और सौहार्द बना रहेगा। इसके साथ ही इस दिन निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि से संबंधित जातकों के लिए शनि अमवस्या किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल शनि अमावस्या के दिन तुला राशि वालों को शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। शनि देव आपके अच्छे कार्यों से प्रसन्न होकर मनोकामना पूरी कर सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें भी शनि देव के आशीर्वाद से खुशखबरी मिल सकती है। आय-व्यय का संतुलन बना रहेगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। निवेश से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। पैतृक संपत्ति का अधिकार मिल सकता है।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

शनि अमावस्या का दिन कुंभ राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। दरअसल इस दिन कुंभ राशि से संबंधित जातकों को नौकरी के जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा। शनि की कृपा से बिजनेस में खूब तरक्की होगी। आकस्मिक धन लाभ के कई योग बनेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी। शनि देव के आशीर्वाद से निर्णय लेने की क्षमता में विकास होगा। यात्रा योग बनेगा, जो कि लाभकारी साबित होगा। कुल मिलाकर यह शनि अमावस्या कुंभ राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

यह भी पढ़ें: नीचभंग राजयोग संवार देगा 3 राशि वालों की तकदीर, 30 दिन रहेगा वरदान के समान

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 13, 2023 02:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola