Shami Plant Vastu: वास्तु को ठीक करने के लिए घर में कई प्रकार के पौधे लगाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है- शमी का पौधा। कहा जाता है कि यह शनिदेव से जुड़ा है। ऐसे में इसे वास्तु के मुताबिक उचित दिशा में लगाने से घर-परिवार में बरकत बनी रहती है। यही वजह है कि कुछ लोग इस पौधे को घर में लगाए हुए भी हैं। वास्तु के मुताबिक आज हम आपको बताते हैं कि शमी का पौधा घर में किस दिशा में लगाने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।
गृह क्लेश को करता ही दूर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शमी का पौधा लगाने से शनि देव की कृपा तो प्राप्त होती है, साथ ही साथ गृह क्लेश भी खत्म होते हैं। जिससे कि घर-परिवार में खुशहाली का माहौल कायम रहता है।
सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार
वास्तु शास्त्र के एक्सपर्ट के मुताबिक घर में शमी का पौधा लगाने से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है। दरअसल वास्तु शास्त्र में शमी के पौधे को सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है।
यह भी पढ़ेंं: Shani Sade Sati: साल 2024 और 2025 में इन 4 राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, अभी से हो जाएं सावधान!
शनि दोष होते हैं दूर
वास्तु नियम के मुताबिक अगर कोई शनि का प्रकोप झेल रहा है तो ऐसे में उसे घर में शमी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। इसके साथ ही रोजाना इसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि-दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
मां लक्ष्मी का भी मिलता है आशीर्वाद
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में शमी का पौधा लगाने से शनि देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। जिससे घर-परिवार में आर्थिक बरकत बनी रहती है। साथ ही साथ जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
दक्षिण दिशा में लगाएं शमी का पौधा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक शमी घर में शमी का पौधा लगाते वक्त इसकी दिशा पर ध्यान देना भी जरूरी है। वास्तु टिप्स के अनुसार, शमी के पौधे को हमेशा घर की दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। शमी को इस दिशा में लगाने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
यह भी पढ़ेंं: 5 दिन बाद शुरू होने जा रहे हैं इन 4 राशि वालों के अच्छे दिन, मां लक्ष्मी पधारेंगी घर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
18 mins agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
17 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines