हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Shaligram: शालिग्राम की क्यों की जाती है पूजा, जानें इसके महत्व और रहस्य

विज्ञापन
Shaligram

Shaligram: वैसे तो शालिग्राम एक काले पत्थर के समान होता है। लेकिन, ज्योतिष शास्त्र में शालिग्राम को भगवान विष्णु का रूप माना गया है। कहा जाता है कि शालिग्राम पवित्र गण्डकी नदी से प्राप्त होती है। शालिग्राम का सनातन धर्म और वैष्णव संप्रदाय में बहुत ही अधिक महत्व होता है। सनातन धर्म में शालिग्राम की विधि-विधान से पूजा भी की जाती है। ऐसी मान्यता है कि जो जातक सात्विक आहार और विचार रखते हैं, उन्हें शालिग्राम की पूजा से बहुत ही अधिक लाभ प्राप्त होता है। आज इस खबर में शालिग्राम के बारे में विस्तार से जानने वाले हैं। तो आइए जानते हैं।

शालिग्राम की विस्तार जानकारी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शालिग्राम की पूजा करते समय तुलसी के पत्ते का बहुत ही अधिक महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि जिस तरह भगवान शिव को बिल्वपत्र पसंद होता है, ठीक उसी प्रकार श्री नारायण भगवान भी शालिग्राम पर तुलसी पत्ता चढ़ाने से प्रसन्न हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- ज्योतिष में क्या है रत्नों का महत्व, जानें इसके प्रकार और ग्रह से कनेक्शन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शालिग्राम की हर रोज विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जो जातक नियमित रूप से शालिग्राम की पूजा करते हैं, नारायण उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति कराते हैं। वह व्यक्ति जीवन में कभी भी अपने जीवन में परेशान नहीं हो सकता है। घर में सुख-शांति बनी रहती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में शालिग्राम की प्राण प्रतिष्ठा कराने की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसी मान्यता है कि शालीग्राम में साक्षात भगवान विष्णु का वास होता है। कहा जाता है कि सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के बाद स्थिर लग्न में आप स्थापित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ऐसे धारण करें घोड़े की नाल का छल्ला, शनि की ढैय्या-साढ़ेसाती से जल्द मिलेगी मुक्ति

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें