Shah Satnam Singh Birthday Special: डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) के दूसरे गुरु और गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) के गुरु शाह सतनाम सिंह (Guru Shah Satnam Singh) का आज 105वां जन्मदिन है।
इस मौके पर हरियाणा में सिरसा जिले स्थित डेरा सच्चा सौदा में उत्सव का माहौल है। गुरमीत राम रहीम भी इसी मौके पर रोहतक की सुनारिया जेल से पैरोल पर बाहर आया है, जिसके नेतृत्व में शाह सतनाम सिंह का बर्थडे मनाया जा रहा है।
X हैंडल पर ट्रेंड कर रहे 3 कीवर्ड
वहीं आज उनके जन्मदिन पर X हैंडल पर #HappyBirthdayMSG काफी ट्रेंड कर रहा है, जिस पर उनके भक्त अपने-अपने तरीके से उन्हें जन्मदिन की मुबारक दे रहे हैं। इस कीवर्ड के साथ हजारों पोस्ट हो चुकी हैं।
इसके अलावा #MSGBhandara और Ram Rahim Ji भी काफी ट्रेंड कर रहा है। आज ही दिन 25 जनवरी 1919 को जन्मे गुरु शाह सतनाम सिंह का असली नाम हरबंस लाल था। उनके पिता का नाम वरयाम सिंह और माता का नाम आस कौर था।
कैसे बने डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गुरु?
हरबंस लाल अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। परिवार में धार्मिक माहौल होने के चलते वे बचपन से धार्मिक प्रवृत्ति के रहे। धर्म की राह पर चलते-चलते वे 1954 में मस्ताना जी महाराज के संपर्क में आए। उनसे प्रभावित होकर हरबंस लाल उनके शिष्य बन गए। उन्होंने उनकी काफी सेवा की।
शाह मस्ताना जी 18 अप्रैल 1960 को स्वर्ग की ओर प्रस्थान कर गए और उन्होंने हरबंस लाल को उत्तराधिकारी बना दिया। 1963 में 41 साल की उम्र में हरबंस लाल को नई पहचान शाह सतनाम सिंह मिली और वे डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गुरु बन गए।
1990 तक डेरा सच्चा के गुरु के रूप में उन्होंने जिम्मेदारी संभाली। 13 दिसंबर 1991 को उन्होंने स्वर्ग की ओर प्रस्थान किया। 23 सितंबर 1990 को उन्होंने राम रहीम को अपना उत्तराधिकारी बना दिया था।
राम रहीम ने शाह सतनाम सिंह की याद में कल्याण और आपदा राहत संगठन बनाया, जिसे शाह सतनाम ग्रीन-एस वेलफेयर फोर्स के नाम से जाना जाता है। आज शाह सतनाम सिंह के नाम से डेरा सच्चा सौदा में कई गतिविधियां की जा रही हैं।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
5 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines